एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: संसद में चर्चा के बीच हनुमान चालीसा क्यों पढ़ने लगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे? जानें

No Confidence Motion Live: संसद भवन में शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे का मंगलवार को अलग ही रूप देखने को मिला. उन्होंने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला बोला.

No Confidence Motion: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जैसे-जैसे बढ़ रही है, यह दिलचस्प होती जा रही है. विपक्षी पार्टियां जहां मोदी सरकार की खामियां गिनाकर हमले कर रही है तो सत्तारूढ़ एनडीए (NDA)N के नेता भी सरकार का पक्ष रख रहे हैं. इस बीच ऐसा मौका आया जब शिवसेना (Shiv Sena) के एक सांसद सदन में हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पढ़ने लगे. हनुमान चालीसा पढ़ने वाले सांसद का नाम श्रीकांत एकनाथ शिंदे (Shrikant Eknath Shinde) है जो कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद हैं.

संसद में जब श्रीकांत शिंदे को बोलने का मौका दिया तो वह महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी पर हमला करने से नहीं चूके और यहां तक कह दिया कि उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया है. श्रीकांत ने कहा, ''य़हां किसी ने सोचा नहीं होगा कि कांग्रेस का शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन होगा. लोगों ने भी सोचा नहीं था, लेकिन लोगों के साथ गद्दारी करने का काम सही मायने में उन्होंने किया जिन्होंने सरकार बनाई. 13 करोड़ लोगों और वोटरों के साथ गद्दारी की गई.''

...और हनुमान चालीसा पाठ करने लगे श्रीकांत
श्रीकांत ने आगे कहा, ''हमने तो बालासाहेब के विचार को आगे ले जाने का काम किया. इतना ही नहीं इन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन किया जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं. आज महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई.मुझे पूरी हनुमान चालीसा आती है.'' इतना कहते ही श्रीकांत सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. सत्तापक्ष के सांसद उनका उत्साह बढ़ाते दिखे. हालांकि वह तब रुके जब उन्हें चेयर की तरफ से टोका गया और कहा गया कि वह अपनी बात जल्दी पूरा करें. 

यूपीए से विपक्ष को आती है शर्म- श्रीकांत
वहीं, अविश्वास प्रस्ताव लाने पर शिंदे ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ''आपके खिलाफ तो जनता दो बार अविश्वास प्रस्ताव पास कर चुकी है. अब 2024 में जनता हैट्रिक करने जा रही है. इन्होंने अपना नाम यूपीए की जगह इंडिया अलायंस कर दिया है. इनको लगता है कि इंडिया नाम रखने से भारत के लोग इनके साथ हो जाएंगे. इनको यूपीए के नाम से शर्म आती है क्योंकि यूपीए का नाम सुनते ही स्कैम और भ्रष्टाचार याद आते हैं लोगों को. यह एनडीए वर्सेज इंडिया की लड़ाई नहीं है बल्कि स्कीम वर्सेज स्कैम की लड़ाई है.''

हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में हुआ था विवाद
उल्लेखनीय है कि पिछले साल निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के मातोश्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. यह तब हुआ था जब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार थी. राणा की गिरफ्तारी ने तूल पकड़ लिया और जगह-जगह प्रदर्शन भी हुए थे. 

ये भी पढ़ें- No Confidence Motion: संसद में सुप्रिया सुले का BJP पर वार, कहा- 'नौ साल में नौ राज्य की सरकार गिराना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पुलिस के पैरोल सिस्टम में घोटाला, रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के पैरोल सिस्टम में घोटाला, रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget