एक्सप्लोरर

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन पर स्मिता ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?

स्मिता ठाकरे ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं हूं. जब तक साहेब (बालासाहेब ठाकरे) थे, तब तक मैं उनके साथ थी. उनके मार्गदर्शन की वजह से ही मैं आज ‘मुक्ति फाउंडेशन’ चला पा रही हूं

हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे परिवार की बहू स्मिता ठाकरे ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर साहेब (बालासाहेब ठाकरे) के रहते दोनों भाई एक साथ आए होते तो उन्हें बहुत खुशी होती.

राजनीति में आने को लेकर स्मिता ठाकरे का बयान

राजनीति में आने को लेकर जयदेव ठाकरे की पत्नी स्मिता ठाकरे ने कहा, “अब तक मेरा कोई राजनीतिक सफर शुरू नहीं हुआ है. मैं किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं हूं. जब तक साहेब थे, तब तक मैं उनके साथ थी. उनके मार्गदर्शन की वजह से ही मैं आज ‘मुक्ति फाउंडेशन’ चला पा रही हूं. किसी भी राजनीतिक दल या सरकार से मुझे कोई मदद नहीं मिली है. मेरी पहचान एक समाजसेविका और फिल्म मेकर के रूप में है. ठाकरे सरनेम होने का मतलब यह नहीं कि मुझे राजनीति में ही जाना चाहिए. मेरे ससुर भी नाटकों और फिल्मों में काम करते थे, उसी भूमिका को मैंने आगे बढ़ाया है.”

उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर बयान

जब स्मिता ठाकरे से उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने  कहा, “दोनों का साथ आना परिवार के तौर पर बहुत अच्छी बात है. लेकिन मेरी यही भावना है कि अगर साहेब के रहते ऐसा हुआ होता तो उन्हें बहुत खुशी होती. मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हूं, इसलिए दोनों भाइयों के साथ आने से क्या राजनीतिक असर होगा, यह मैं नहीं बता सकती.”

स्मिता ठाकरे अपनी मुक्ति फाउंडेशन की ओर से बच्चों को भोजन और आवश्यक वस्तुओं के वितरण के लिए जुहू के एक स्कूल में पहुंची थीं. इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा, “आओ भूख मिटाओ”, यह अभियान मैंने शुरू किया है. झोपड़पट्टी के बच्चों को मैं भोजन बांटती हूं. हमारे माता-पिता के संस्कार हैं कि जो भी आए उसे पेट भरकर खिलाना चाहिए. मैं और मेरे दोनों बेटे, हम तीनों “मुक्ति फाउंडेशन” से जुड़े हैं. मेरी इच्छा है कि हर युवा में समाजसेवा की भावना हो.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुश्किल में फंसे राम विलास पासवान के पूर्व सचिव, एक करोड़ रुपये रिश्वत के आरोप में केस दर्ज
मुश्किल में फंसे राम विलास पासवान के पूर्व सचिव, एक करोड़ रुपये रिश्वत के आरोप में केस दर्ज
Maharashtra News: ‘दैवी शक्तियों’ के नाम पर शोषण! अशोक खरात केस में गरजे राज ठाकरे, सरकार पर उठे सवाल
‘दैवी शक्तियों’ के नाम पर शोषण! अशोक खरात केस में गरजे राज ठाकरे, सरकार पर उठे सवाल
Maharashtra News: 'उठते-बैठते 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना...', गिरते शेयर बाजार पर सामना का केंद्र सरकार पर निशाना
'उठते-बैठते 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना...', गिरते शेयर बाजार पर सामना का केंद्र सरकार पर निशाना
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
'धुरंधर 2' में सौम्या टंडन को खली अक्षय खन्ना की कमी, बोलीं- 'मैंने उन्हें काफी मिस किया, क्योंकि वो..'
'धुरंधर 2' में सौम्या टंडन को खली अक्षय खन्ना की कमी, बोलीं- 'मैंने उन्हें काफी मिस किया..'
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget