एक्सप्लोरर

Sanjay Raut: एकनाथ शिंदे को लेकर आदित्य ठाकरे के दावे पर अब बोले संजय राउत, कहा- उनको जेल जाने का डर था...

Aaditya Thackeray Statement: संजय राउत ने एकबार फिर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है. राउत ने कहा, पूरे देश में एक दबाव का तंत्र चल रहा है लेकिन हमें डरने की जरुरत नहीं है.

Sanjay Raut on Eknath Shinde: राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ पर जबरदस्त हमला बोला है. संजय राउत ने कहा, आदित्य ठाकरे जो कह रहे हैं वह पूरी तरह से सच है, मेरे घर पर आकर अभी जो मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) है उन्होंने भी यही कहा था कि मैं जेल नहीं जाना चाहता, आप यह गठबंधन तोड़िए. पार्टी ने अगर आपको सब कुछ दिया है तो पार्टी के साथ खड़े रहना चाहिए.

संजय राउत का सीएम शिंदे पर निशाना
पूरे देश में एक दबाव का तंत्र चल रहा है लेकिन हमें डरने की जरुरत नहीं है. उनका (CM एकनाथ शिंदे) कहना था कि नहीं मुझे डर है कि मुझे जेल में डालेंगे, उनको जेल जाने का डर था. उस दौरान ऐसे कई लोगों के ऊपर ED की कार्रवाई चल रही थी जिसका अभी के मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) ने नेतृत्व किया.

आदित्य ठाकरे का सीएम शिंदे पर बड़ा हमला
लगभग आठ महीने पहले शिवसेना दो गुटों में बंट गया था. मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने बगावत कर दी थी. इस बगावत के चलते उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. एकनाथ शिंदे ने बगावत क्यों की, इसे लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा हमला बोला है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे मातोश्री में आकर रोए थे. आदित्य ठाकरे ने हैदराबाद में गीतम यूनिवर्सिटी (गांधीयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट- GITAM) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा किया.

आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा
आदित्य ठाकरे से जब एकनाथ शिंदे की बगावत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, जेल के डर से एकनाथ शिंदे ने बगावत की है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना छोड़ने वाले 40 विधायक अपने और पैसे के लिए गए हैं. वर्तमान मुख्यमंत्री हमारे घर आए और रोए क्योंकि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं बीजेपी के साथ नहीं गया तो वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'मुझे नहीं लगता कि वह...' अजित पवार के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच संजय राउत का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget