एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में हार के बाद हिंदुत्व पर लौट रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना, ऐसे मिले संकेत

Maharashtra News: पर्यवेक्षकों का कहना है कि ये कदम शिवसेना (यूबीटी) की नीति में एक और बदलाव का संकेत हैं जिसने 2019 में अपने लंबे समय की सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ लिया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) अब अपने मूल हिंदुत्व के एजेंडे पर लौटती दिखाई दे रही है. चुनाव के नतीजों के बाद से ऐसे कई मौके आए जब उद्धव गुट ने इस बात के संकेत दिए.

दरअसल, पिछले दिनों शिवसेना उद्धव गुट ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए केंद्र पर कड़ा हमला किया है. वहीं शुक्रवार अब वह मुंबई के दादर स्टेशन के बाहर स्थित '80 साल पुराने' हनुमान मंदिर की रक्षा के लिए आगे आई है, जिसे रेलवे द्वारा ध्वस्त करने का नोटिस दिया गया है. शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की अपनी मंशा का संकेत देते हुए मंदिर में महा आरती की.

बाबरी विध्वंस को लेकर उद्धव गुट के नेता ने किया पोस्ट
इससे पहले छह दिसंबर को पार्टी ने कुछ सहयोगियों की नाराजगी तब बढ़ा दी थी जब उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी और विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) मिलिंद नार्वेकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बाबरी मस्जिद विध्वंस की एक तस्वीर साझा की और साथ ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का यह आक्रामक कथन भी पोस्ट किया था, मिलिंद नार्वेकर ने एक्स पर लिखा, "मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने यह किया." पार्टी के अंदरूनी सूत्रों और पर्यवेक्षकों का कहना है कि नार्वेकर ने पार्टी नेतृत्व की जानकारी के बिना संदेश साझा नहीं किया होगा.

इस कदम से असहज समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) से अलग हो रही है जिसमें शिवसेना के अलावा कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल है.

बांग्लादेश के मुद्दे पर केंद्र से पूछा सवाल
बता दें कि उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया था और जानना चाहा था कि पड़ोसी देश में समुदाय की सुरक्षा के लिए भारत ने क्या कदम उठाए हैं.

बदलाव का संकेत
पर्यवेक्षकों का कहना है कि ये कदम शिवसेना (यूबीटी) की नीति में एक और बदलाव का संकेत हैं जिसने 2019 में अपने लंबे समय की सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ लिया था और कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिला लिया, लेकिन अपने 'मराठी मानुस' के नारे पर कायम रही.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार से रामदास अठावले नाराज, 'हमसे मंत्री पद का वादा किया था लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget