एक्सप्लोरर

Maharashtra: BMC चुनाव से पहले शिवसेना-UBT को बड़ा झटका, उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद विट्ठल मोरे का इस्तीफा

Maharashtra News: 10 साल से बेलापुर में सक्रिय विट्ठल मोरे ने शिवसेना (यूबीटी) छोड़ दी है. मोरे अपना पद छोड़ने से पहले उद्धव ठाकरे के घर पर हुई पार्टी की बैठक में शामिल हुए थे.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को एक और झटका लगा है. पार्टी के उपनेता और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नेता विट्ठल मोरे ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ये फैसला उन्होंने ऐसे समय में लिया जब एक दिन पहले ही वो मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ पर हुई एक अहम बैठक में शामिल हुए थे.

'सामना' में नाम छपा, मुझे बताया नहीं गया- मोरे 

विट्ठल मोरे ने अपने इस्तीफे में पार्टी के अंदर हो रही गतिविधियों को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि बुधवार को पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में पदाधिकारियों की नई सूची छपी. लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

इस्तीफा देने के साथ-साथ मोरे ने राज्य की महायुति सरकार और खासतौर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें राजनीतिक रूप से टारगेट कर रही है.

मोरे ने कहा, "एकनाथ शिंदे के आदेश पर मेरे होटल पर आधी रात को तीन बार छापा मारा गया. नगर निगम और पुलिस ने मिलकर मेरे खिलाफ कार्रवाई की, जबकि कोई अनधिकृत निर्माण नहीं था."

नवी मुंबई की राजनीति में असर

विट्ठल मोरे पिछले 10 सालों से नवी मुंबई के बेलापुर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और उनका क्षेत्र में अच्छा-खासा जनाधार है. ऐसे में उनके इस्तीफे से न केवल शिवसेना (यूबीटी) की स्थानीय राजनीति पर असर पड़ेगा, बल्कि पार्टी की अंदरूनी कलह भी उजागर हुई है.

शिवसेना से पहले एनसीपी में हुए थे शामिल 

बता दें विट्ठल मोरे साल 2012 में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में शामिल हुए थे. इससे पहले वह एनसीपी पार्टी का हिस्सा थे. एनसीपी में उन्हें सभागृह नेता का पद दिया गया था. इसके बावजूद, वे एनसीपी की कई नीतियों से असंतुष्ट थे.

बाद में उन्होंने एनसीपी के सभागृह नेता के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया. धीरे-धीरे, मोरे एनसीपी की बैठकों, सभाओं और अन्य गतिविधियों से कटते चले गए.

गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव नजदीक है और ऐसे में उनका इस्तीफा पार्टी के लिए एक झटके की तरह है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget