एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा झटका, इस नेता ने थामा शिवसेना का दामन

पूर्व विधायक निर्मला गावित ने एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि हमारे नेता बदल गए हैं, लेकिन पार्टी शिवसेना वही है. गावित 2019 में उद्धव ठाकरे की पार्टी में शामिल हुई थीं.

Nirmala Gavit Joins Shiv Sena: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. बुधवार (28 मई) को पूर्व विधायक निर्मला गावित ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया. गावित के साथ नासिक की एक हजार से अधिक महिला कार्यकर्ता भी शिवसेना में शामिल हो गईं. इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे.  

पूर्व विधायक ने कहा, ''हमारे नेता बदल गए हैं, लेकिन पार्टी शिवसेना वही है.'' वहीं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि नए सदस्यों का आना महायुति सरकार के प्रदर्शन को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह महसूस करते हुए कि यह सरकार काम कर रही है और वे लोगों की सेवा करना चाहते हैं, इन कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है. 

एकनाथ शिंदे का संदेश

एकनाथ शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी शुरू करने का भी आह्वान किया. बता दें कि आने वाले दिनों में मुंबई समेत महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में निकाय चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर सभी दलों की तैयारी जारी है. देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद हो रहे चुनाव में किसे जीत मिलती है.

विधानसभा चुनाव में महायुती ने बड़ी जीत हासिल की थी और एमवीए को बड़ा झटका लगा था. एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी एसपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी शामिल है. वहीं महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है.

कांग्रेस से शुरू की थी राजनीति

महाराष्ट्र के इगतपुरी से विधायक रह चुकीं निर्मला गावित ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी. वो पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत माणिकराव गावित की बेटी हैं. वो दो बार विधायक रहीं.

2019 में वह कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई थीं. उन्होंने कहा कि मैं 2019 में एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में शिवसेना में शामिल हुई थीं. अब नेतृत्व बदल गया है. मैं लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए शिवसेना में शामिल हो रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget