एक्सप्लोरर

Shiv Sena Symbol: उद्धव ठाकरे को लगे सियासी झटके पर राज ठाकरे ने दी सलाह, शेयर किया ये ऑडियो

Shiv Sena Symbol: चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देते हुए, उसे तीर-कमान का चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया है, जिसे उद्धव गुट ने लोकतंत्र की हत्या बताया है

Maharashtra Politics: चुनाव आयोग ने आज उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट को तगड़ा झटका दिया है. आयोग ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट को असली शिवसेना (Shiv Sena) के रूप में मान्यता देते हुए, उसे तीर-कमान का चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया है. इसी के साथ अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न को लेकर चली आ रही लड़ाई पर विराम लग गया है.

राज ठाकरे ने शेयर किया ऑडियो

इसी बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे का एक ऑडियो ट्वीट किया है. ऑडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "बालासाहेब द्वारा दिया गया शिवसेना का विचार कितना सही था, आज हम एक बार फिर जानते हैं..." 

इस ऑडियो में बाल ठाकरे कह रहे हैं, "पैसा आता है और जाता है. पैसा जाएगा तो वापस कमा लिया जाएगा, लेकिन एक बार नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा. इसलिए नाम बड़ा करो. नाम ही सब कुछ है."

यह बालासाहेब ठाकरे के विचारों की जीत- सीएम शिंदे

वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग के फैसले को बालासाहेब ठाकरे के विचारों की जीत बताया है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है. बता दें कि पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने बगावत कर शिवसेना के कुछ विधायकों और सांसदों को तोड़कर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी और मुख्यमंत्री बन गए थे. इसी बीच दोनों ने शिवसेना के नाम और उसके चुनाव चिह्न पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था.

मामले पर फैसला आने तक चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को पार्टी के प्रतीक के रूप में दो तलवार और ढाल के साथ बालासाहेबंची शिवसेना नाम दिया था जबकि उद्धव ठाकरे गुट को शिवसेना और मशाल चुनाव चिह्न दिया था. आज लगभग आठ महीने बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है.  

यह भी पढ़ें:

Shiv Sena Symbol: नाम और सिंबल दोनों गंवाने का झटका कैसे बर्दाश्त करेगा उद्धव ठाकरे गुट? संजय राउत ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget