एक्सप्लोरर

Shiv Sena Symbol: तीर-धनुष सिंबल मिलने पर CM शिंदे ने बाल ठाकरे के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- 'ये प्रसाद है'

Shiv Sena Symbol News: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देते हुए उन्हें उसे 'तीर-धनुष' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया है.

Eknath Shinde on Shiv Sena Symbol: चुनाव आयोग (Election Commission) ने आज उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को तगड़ा झटका दिया है. आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न तीर-कमान का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है. वहीं चुनाव आयोग के फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र सीएम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि यह बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के विचारों की जीत है.

सीएम शिंद ने ट्वीट करते हुए कहा, "हमें धनुष-बाण सिंबल मिला है. हम इसे हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और गुरु आनंद दिघे के आशीर्वाद के तौर पर महसूस करते हैं और इसे प्रसाद की तरह ग्रहण करते हैं"

डिप्टी सीएम फडणवीस ने दी सीएम शिंदे को बधाई

वहीं, शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मिलने पर डिप्टी सीए देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्यमंत्री शिंदे को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलकर हिंदुत्व और सच्चाई के लिए लड़ने वाले मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे और राज्य के सभी शिव सैनियों को शिवसेना पार्टी का नाम और धनुष और तीर का प्रतीक मिलने पर मैं हृदय से बधाई देता हूं.'

'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'
वहीं, चुनाव आयोग के फैसले पर शिंदे गुट के प्रवक्ता अजय बोरसते ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सही फैसला लिया है. बोरसते ने कहा कि शिंदे 40 साल से शिवसेना के साथ थे. वहीं बीजेपी नेता किरीट सौमेया ने चुनाव आयोग के फैसले पर उद्धव ठाकरे पर जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास से नाम भी गया और निशान भी गया, अब हरा झंडा लेकर घूमते रहें.

निर्वाचन आयोग ने एकनाथ शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में शुक्रवार को मान्यता दी और उसे तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया. पार्टी पर नियंत्रण के लिए चली लंबी लड़ाई के बाद 78 पृष्ठों के अपने आदेश में, आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक ‘मशाल’ चुनाव चिह्न रखने की अनुमति दी. आयोग ने कहा कि वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के 55 विजयी उम्मीदवारों में से एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों के पक्ष में लगभग 76 फीसदी मत पड़े. महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के विजयी उम्मीदवारों के पक्ष में मिले मतों से 23.5 प्रतिशत मत उद्धव ठाकरे धड़े के विधायकों को मिले थे.

यह भी पढ़ें: Shiv Sena Symbol: नाम और सिंबल दोनों गंवाने का झटका कैसे बर्दाश्त करेगा उद्धव ठाकरे गुट? संजय राउत ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget