एक्सप्लोरर

महायुति में अनबन के बीच एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा बयान, सांसद घैर्यशील बोले- 'लोगों के दिलों...'

Maharashtra News: शिवसेना शिंदे गुट के MP धैर्यशील के मुताबिक ऑन रिकॉर्ड प्रशासन उपमुख्यमंत्री के रूप में संबोधित कर सकता है, लेकिन अगर लोगों के दिलों में कोई सीएम है तो वह एकनाथ संभाजी शिंदे हैं. 

Maharashtra Latest News: शिवसेना शिंदे गुट के सांसद धैर्यशील माने ने शनिवार (5 अप्रैल 2025) को कोल्हापुर में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि उनकी पार्टी (शिवसेना शिदे) के प्रमुख एकनाथ शिंदे कागजों पर भले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन वे लोगों के दिलों में प्रदेश के सीएम हैं.

शिवसेना शिंदे के सांसद धैर्यशील ने लोगों से कहा​ कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "ऑन रिकॉर्ड प्रशासन उपमुख्यमंत्री के रूप में संबोधित कर सकता है, लेकिन अगर लोगों के दिलों में कोई मुख्यमंत्री है, तो वह एकनाथ संभाजी शिंदे हैं." 

सांसद धैर्यशील शिंदे ने आगे कहा, "शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने कोल्हापुर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की. दरअसल, ​​माने कोल्हापुर जिले के हातकणंगले से दो बार के सांसद हैं. उनके विद्रोह के बाद मूल शिवसेना में विभाजन हुआ और जून 2022 में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई."

सांसद धैर्यशील शिंदे के मुताबिक उसके बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से हाथ मिला लिया. एकनाथ शिंदे लगभग ढाई साल तक महाराष्ट्र के सीएम रहे. पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस सीएम बने और शिंदे तथा एनसीपी प्रमुख अजित पवार उनके डिप्टी बनाए गए. 

एकनाथ शिंदे दिखा दिया सीएम कैसा होना चाहिए?

शिवसेना शिंदे गुट के सांसद धैर्यशील के मुताबिक एकनाथ शिंदे ने दिखा दिया है कि जनता का मुख्यमंत्री कैसा होना चाहिए? माने ने कहा कि एकनाथ शिंदे लोगों के मन में प्रदेश के सीएम हैं. कोल्हापुर जिले में महायुति के 10 में से 5 विधायक शिवसेना के हैं. प्रकाश अबितकर एकनाथ शिंदे की वजह से विधायक बने हैं. आपके आगमन से गांवों में लोग उत्साहित हैं. 

धैर्यशील ने आगे कहा, "हम सब भगवा ध्वज को फहराते रहेंगे. पार्टी की ताकत बढ़ रही है. हम लोग बाला साहेब के विचारों को दिल्ली और महाराष्ट्र में मजबूती दे रहे हैं. एकनाथ शिंदे साहब ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नागसेवक बनने का काम किया. हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें एकनाथ शिंदे जैसा नेता मिला."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget