एक्सप्लोरर

'कल से बेची जाएगी वक्फ की संपत्ति', संजय राउत ने क्यों किया यह बड़ा दावा? 

Sanjay Raut News: संजय राउत का दावा है कि बीजेपी वक्फ बोर्ड की जमीन बेचना चाहती है. उन्होंने राम नवमी पर ज्यादा सुरक्षा को लेकर तंज कसा.

Sanjay Raut on Waqf Board Property: वक्फ कानून बन जाने के बाद से शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. उन्होंने अब दावा कर दिया है कि बीजोपी वक्फ बोर्ड की जमीन बेचना चाहती है और बिक्री का काम कल से ही शुरू हो जाएगा.

इतना ही नहीं, राम नवमी पर मुंबई में सुरक्षाबलों की तैनाती पर भी उद्धव ठाकरे के सांसद ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं, हिन्दू त्योहारों को ज्यादा सुरक्षा देते हैं. माहौल बनाने का काम करते हैं. 

रामनवमी पर मुंबई में सुरक्षा टाइट
दरअसल, मुंबई पुलिस ने अंधेरी, डोंगरी, भायखला, नागपाड़ा, ग्रांट रोड, चेंबूर, गोवंडी, शिवाजी नगर, कुर्ला, मालवणी, जोगेश्वरी और दहिसर सहित कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए स्थानीय नेताओं को नोटिस जारी किया गया है. इसके अलावा, पुलिस की ओर से मोहल्ला समितियों के साथ बैठकें भी की गई हैं.

मुस्लिम बहुल इलाकों में सख्ती
डोंगरी, भायखला, नागपाडा, मालवणी, गोवंडी, शिवाजी नगर, मानखुर्द, जोगेश्वरी, कुर्ला और चेंबूर आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थानीय पुलिस मोहल्ला समितियों के साथ बैठकें कर कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई है. वहीं, संवेदनशील इलाकों में अभी से ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है.

सामना के संपादकीय में भी संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है, "बीजेपी ने यह विधेयक वक्फ की इफरात संपत्ति को देखते हुए लाया है. समाज सुधार, जनसेवा, गरीब मुसलमानों का हित वगैरह झूठ है. वक्फ बिल और हिंदुत्व का कोई संबंध नहीं है. वक्फ संशोधन विधेयक का हिंदुत्व से क्या संबंध है? मुसलमानों की संपत्ति पर सरकारी नियंत्रण लाने के लिए मोदी सरकार ने यह विधेयक लाया. यह सीधे तौर पर प्रॉपर्टी वॉर है. इसमें हिंदू-मुसलमान का मुद्दा कहां है?"

यह भी पढ़ें: महायुति में अनबन के बीच एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा बयान, सांसद घैर्यशील बोले- 'लोगों के दिलों...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget