एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र के महामूर्ख हैं संजय राउत', एकनाथ शिंदे को 'बलि का बकरा' बताने पर भड़के संजय निरुपम

Sanjay Nirupam News: एकनाथ शिंदे के नेता संजय निरुपम ने संजय राउत पर निशाना साधा . निरुपम ने एकनाथ शिंदे को 'शेर' बताया और कहा कि उन्होंने असली शिवसेना को बचाया है.

Sanjay Nirupam on Eknath Shinde: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है. दरअसल, संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को 'बलि का बकरा' करार दिया था, जिसके बाद शिवसेना नेता ने उन्हें घेरा और कहा कि शिंदे 'बकरे' नहीं बल्कि 'शेर' हैं.

एक प्रेस कांफ्रेंस में संजय निरुपम ने कहा, "संजय राउत बार-बार कहते हैं कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 'बली के बकरे' हैं. मैं साफ कर – शिंदे जी बकरा नहीं, शेर हैं और वो शिवसेना को बचाने निकले हैं, न कि किसी के सामने झुकने." संजय निरुपम ने आगे कहा, "जबसे संजय राउत उन लोगों के साथ त्योहार मनाने लगे हैं जो बकरा ईद मनाते हैं, तबसे उनकी जुबान भी वैसी ही हो गई है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि महाराष्ट्र की असली ताकत शेर में है, न कि बकरे में."

'शिवसेना यूबीटी गौमांस खाने वालों के साथ खड़ी है'- संजय निरुपम
संजय निरुपम ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि जिस शिवसेना को बाला साहेब ठाकरे ने खड़ा किया था, उसे कांग्रेस के पास बेच दिया गया, लेकिन एकनाथ शिंदे ने उसी शिवसेना को वापस खड़ा किया है, उसकी अस्मिता को बचाया है. संजय निरुपम की ओर इशारा करते हुए शिवसेना नेता बोले, "आप लोग गौमांस खाने वालों के साथ खड़े हैं और फिर हमें बाला साहेब के आदर्शों की सीख देते हैं? ये दोहरी मानसिकता है. हम बाला साहेब के विचारों को ज़मीन पर उतार रहे हैं."

इतनी ही नहीं, शिवसेना नेता ने आगे कहा कि साल 2022 में जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बने, तबसे संजय राउत रोज़ कहते रहे हैं कि सरकार अगले महीने गिरेगी, लेकिन सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया और दोबारा जीतकर आई. ये जनसमर्थन का प्रमाण है.

विधायकों को खरीदने के आरोप पर बोले संजय निरुपम
पीसी में संजय निरुपम ने कहा, "हम पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया गया, लेकिन सच ये है कि हमारे उपमुख्यमंत्री सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं, न कि सौदेबाज़ी में. 20 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट वाली शिवसेना UBT को महाराष्ट्र की जनता ने जवाब दे दिया है. उन्हें बताया है कि उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब के साथ गद्दारी की है और जो झूठ फैलाता है, वो झूठी खबरों का सरदार बन जाता है, जैसे संजय राउत. वह महाराष्ट्र के महामूर्ख हैं."

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget