एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी के फैन हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम! बोले, 'देखना यह है मुस्लिम समाज...'

संजय निरुपम ने असदुद्दीन ओवैसी की जमकर तारीफ की. ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा था कि बेवकूफ जोकर ने 2019 का फोटोग्राफ पीएम को दिया जो चीन के युद्धाभ्यास का है.

Sanjay Nirupam On Asaduddin Owaisi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान के खिलाफ लगातार मुखर हैं. अब उनका एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी सेना प्रमुख को जोकर बता रहे हैं.

दिलचस्प है कि इसको लेकर सत्ता पक्ष के नेता भी ओवैसी की तारीफ कर रहे हैं. शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने कहा कि AIMIM के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वह भारतीय राजनीति में ख़ुशनुमा हवा का झोंका है.

'ओवैसी सर्वाधिक लोकप्रिय मुस्लिम नेता हैं'

एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने एक्स पर लिखा, ''पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले बाद से ही वे पाकिस्तान पर हमला बोल रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के समय जब बाक़ी विपक्षी नेता राजनीति करने में व्यस्त थे तब ओवैसी अपनी सभाओं और प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. फ़िलहाल वे भारतीय सांसदों के प्रतिनिधि मंडल में भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश दौरे पर हैं और मुस्लिम देशों की धरती पर पाकिस्तानी हुक्मरानों को सरेआम जोकर और मूर्ख बता रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''ओवैसी इस समय भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुस्लिम नेता हैं. मुस्लिम नौजवानों में उनकी फैन फोलोविंग बहुत ज़्यादा है.वे जिस तरह से देशभक्ति का नया व्याकरण गढ़ रहे हैं, उससे भारत के मुस्लिम नौजवानों में राष्ट्र भक्ति की नई धारा बह सकती है. यह सबको अच्छा लगेगा. देखना यह है कि भारत का मुस्लिम समाज ओवैसी की इस नई आक्रामक भूमिका से सहमत होता है क्या?''

....वो बेवकूफ जोकर- असदुद्दीन ओवैसी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने असदुद्दीन ओवैसी का वीडियो शेयर कर ओवैसी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी! वीडियो में ओवैसी कह रहे हैं, ''पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोटो भेंट किया. वहां पर राष्ट्रपति भी मौजूद थे.''

उन्होंने कहा, ''वो बेवकूफ जोकर, वो भारत से मुकाबला करना चाहता है, उसने 2019 का फोटोग्राफ दिया जो चीन के युद्धाभ्यास का है और दावा कर रहा है कि ये भारत के खिलाफ जीत की है. पाकिस्तान यही करता है, वे एक तस्वीर भी ठीक से नहीं दे सकते. हम बचपन में सुनते थे कि नकल करने के लिए अकल चाहिए नालायकों के पास तो अकल भी नहीं है.''

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद ओवैसी पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget