एक्सप्लोरर

Maharashtra: Shiv Sena नेता का दावा, 'अपने खिलाफ ED की जांच शुरू होने के कारण BJP में शामिल हुए नारायण राणे'

शिवसेना के नेता विनायक राउत ने बुधवार को यह दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर निशाना साधा और उनपर कई आरोप लगाए.

Maharashtra: शिवसेना के नेता विनायक राउत(Vinayak Raut) ने बुधवार को यह दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे(Narayan Rane) पर निशाना साधा कि जब प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने उनके विरूद्ध जांच शुरू की तब वह भाजपा (BJP) में शामिल हो गये. शिवसेना (Shiv Sena) के लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने यह भी जानना चाहा कि उन आरोपों का क्या हुआ जो भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने राणे के विरूद्ध उनके कांग्रेस पार्टी में रहने के दौरान लगाये थे.

विनायक राउत ने कहा, ‘‘सोमैया ने राणे के विरूद्ध भ्रष्टाचार (Corruption) में लिप्त रहने एवं बिना लेखा जोखा वाली संपत्ति इकट्ठा करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे. उसके बाद ईडी ने कुछ खोखा कंपनियों की जांच की. राणे डर गये और भाजपा में चल गये. मैं आशा करता हूं कि सोमैया उन सबूतों को फिर ईडी को देंगे जो उनके पास थे और अधिकारी उनके विरूद्ध कार्रवाई करेंगे. हम निश्चित ही इस पर ईडी का जवाब चाहेंगे.’’

  • राणे ने शिवसेना से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वह 1995-99 के दौरान महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान एक साल से भी कम समय के लिए मुख्यमंत्री थे.

  • इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये और मंत्री बने. 

  • कुछ साल बाद राणे ने कांग्रेस छोड़ दी और महाराष्ट्र स्वाभिमानी पार्टी बनाई.

  • वर्ष 2018 में उन्होंने इपनी इस पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया.

  • भाजपा में शामिल होने के बाद वह 2019 में राज्यसभा सदस्य बने. उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री बनाये गये.

विनायक राउत के इस बयान से एक दिन पहल शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी कुछ भाजपा नेताओं एवं व्यापारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था.हालांकि राणे ने बुधवार को कहा कि संजय राउत बिना किसी दस्तावेजी सबूत के भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut का बड़ा बयान, कहा- Aaditya Thackeray की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना

Maharashtra: WhatsApp स्टेटस को लेकर हुआ विवाद, बेटी की सहेली के परिवार ने कर दी पीट-पीट कर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget