एक्सप्लोरर

शिवसेना स्थापना दिवस: उद्धव ठाकरे का निशाना, 'गंभीरता से विचार करें तो देश को एक प्रधानमंत्री की...'

Uddhav Thackeray Speech on Shiv Sena Foundation Day: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप का फोन आया और इनका लगा ही बंद हो गया.

शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को तोड़ा गया. फिर भी उद्धव ठाकरे खत्म क्यों नहीं होता. क्योंकि ये लोग पैसे फेंककर खड़े किए गए नहीं हैं, ये विचारों से प्रेरित होकर खड़े हुए कार्यकर्ता हैं. उन्होंने मैं गद्दारों के सामने खड़ा हूँ और कह रहा हूं आओ मुझे मारे. अगर मुझ पर हमला करने आ रहे हो तो एंबुलेंस लेकर आना क्योंकि तुम सीधे लेटे हुए ही जाओगे.

'बीजेपी के पास अपने खुद के लोग नहीं हैं'

उद्धव ठाकरे ने कहा, "शिवसेना आज भी युवा है और हमेशा युवा ही रहेगी. उधर तो चोरों का बाजार सजा हुआ था. बीजेपी के पास अपने खुद के लोग नहीं हैं. इसलिए उन्हें ऐसे ही लोग इकट्ठे करने पड़ते हैं.”

'सरदार पटेल ने संघ पर पाबंदी लगाई थी'

इसके आगे उन्होंने कहा, "अब वो हमें हिंदुत्व सिखा रहे हैं. सरदार वल्लभभाई पटेल ने कभी संघ पर पाबंदी लगाई थी. आज उन्हीं पटेल की मूर्ति बनवाने की नौबत आ गई है.”

'मुझसे किया वादा ये कैसे निभाते'

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अब तक इन्होंने जो भी वादे किए थे, वे सब झूठे निकले. चुनाव में इन्होंने जनता से किए वादे निभाए नहीं तो फिर मुझसे किया ढाई साल का मुख्यमंत्री पद का वादा ये कैसे निभाते? यह तो एक पुनवती सरकार है."

'देश को आज प्रधानमंत्री की जरूरत है लेकिन...'

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर गंभीरता से विचार करें तो देश को एक प्रधानमंत्री की ज़रूरत है लेकिन आज बीजेपी को सिर्फ एक प्रधानमंत्री मिला. देश को एक गृहमंत्री की ज़रूरत है, घरफोड़ने वाला गृहमंत्री नहीं चाहिए. 

'ये घर-घर जाकर सिंदूर बांटने वाले थे'

पूर्व सीएम ने कहा कि देशद्रोहियों से हमारी तुलना की जाती है और हमारे ही सांसदों को विदेशों में भेजा जाता है. इन लोगों को नाम रखने में बड़ा शौक है 'ऑपरेशन सिंदूर', घर-घर जाकर सिंदूर बांटने वाले थे. जो कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तान की बहन कहे, ऐसे लोग बीजेपी में हैं.

'ट्रंप का फोन आया और इनका गला ही बंद हो गया'

शिवसेना यूबीटी चीफ ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया और इनका गला ही बंद हो गया. चार आतंकवादी अंदर कैसे घुसे, कहां गए, धरती में समा गए, आसमान में उड़ गए या बीजेपी में शामिल हो गए? अब तो बस दाऊद को ही पार्टी में शामिल करना बाकी रह गया है. बीजेपी वालों ने तो जेल के बाहर सदस्यता के लिए स्टॉल लगा दिए हैं."

'हिंदी थोपने नहीं देंगे'

बीजेपी पर निशाना जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "अब इन्होंने हिंदू बनाम हिंदू की लड़ाई की परिस्थिति बना दी है. हिंदी थोपी क्यों जा रही है? देवेंद्रजी अगर हिम्मत है तो हिंदी थोपकर दिखाइए. मुझे नहीं पता गुजरात में थोप रहे हैं या नहीं? मुंबई में हिंदू बनाम हिंदू की मारकाट करवाने की तैयारी है. हिंदी थोपने नहीं देंगे, जो करना है कर लीजिए. अगर थोपनी है तो गुजरात में जाकर थोपिए. गुजरात में सब ठीक चल रहा है क्या? भ्रष्टाचार की खबरें सामने न आएं इसलिए हिंदी थोपने वाली खबरों में लोगों को उलझाकर रखा जा रहा है."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget