एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, 'हम बालासाहेब के सच्चे शिवसैनिक, खून की आखिरी बूंद तक...'

Eknath Shinde On Uddhav Thackeray: एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारी बग्गी पलट दी और घोड़े भाग गए. हम बाला साहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं.

Eknath Shinde On Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारी शिवसेना असली है और हमारे साथ जनता का आशीर्वाद है. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बिना नाम लिए बिका हुआ तक कह दिया.

एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमारी शिवसेना का 59वां स्थापना दिवस है. आज कहीं और भी एक सभा चल रही है. लेकिन यह सभा (हमारी) बालासाहेब के विचारों की है और दूसरी सभा सत्ता के लिए मजबूर और बिका हुआ लोगों की है. असली शिवसेना हमारी है. हमारे पास धनुष-बाण का चिन्ह है और जनता का आशीर्वाद भी. 59 वर्षों में शिवसेना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है."

उद्धव ठाकरे पर किया पलटवार
उद्धव ठाकरे के 'आओ मुझे मारो' वाले बयान पर पलटवार करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "मतलब हम मारेंगे और फिर लौट भी जाएंगे. बाघ की खाल ओढ़ने से कोई बाघ नहीं बनता. ताकत कलाई में होनी चाहिए. सिर्फ मुंह की भाप मत उड़ाओ. हमारे चक्कर में मत पड़ो. तुम्हारी बग्गी पलट दी और घोड़े भाग गए. हम बाला साहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं."

'जनता ने दिया जवाब'
डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा, 'आज देश में बालासाहेब के विचारों वाली शिवसेना फैल रही है. 7 राज्यों के पदाधिकारी मुझसे मिले हैं और अन्य राज्यों के नेता भी शिवसेना में शामिल होना चाहते हैं. विधानसभा की 3 चुनावों में क्या हुआ. हमने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा और 63 सीटें जीतीं. 2019 में 124 सीटों पर लड़े और 54 जीते. 2024 में 80 सीटों पर लड़े और 60 जीते. उबाठा (उद्धव ठाकरे) ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 20 जीते.उन्हें हमारे पार्टी के 1/3 वोट भी नहीं मिले. महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें जवाब दे दिया. जो सीटें उन्होंने जीतीं, वो भी कांग्रेस की मेहरबानी से. क्योंकि असली शिवसैनिकों ने उबाठा को टाटा-बाय-बाय कह दिया. जनता ने उनकी हालत खराब कर दी.'

'उनके पास सिर्फ अंहकार'
उन्होंने ये भी कहा, "हमारे पास आत्मविश्वास है, उनके पास सिर्फ अहंकार. जिस कांग्रेस का बालासाहेब ने विरोध किया था, उसी की गोदी में कुछ लोग सत्ता के लिए बैठ गए. सत्ता के लिए उन्होंने लाचारी अपनाई. बालासाहेब और उनके विचारों के साथ विश्वासघात किया. मराठी मानुष और हिंदुत्व के साथ भी धोखा किया. गिरगिट भी रंग बदलता है, लेकिन इतनी तेजी से रंग बदलने वाला गिरगिट देश ने पहली बार देखा. मुख्यमंत्री पद के लिए जो लोग मजबूर हो गए, वो क्या आगे बालासाहेब के विचारों को लेकर चलेंगे? खुद को वारिस कहने वालों ने ही लाचारी को गले लगाया."

'हिंदूओं के साथ नहीं होने देंगे विश्वसाघात'
एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा, "कितने उतावले हो गए हैं, मुझसे मुकाबला करने चले हैं? इंसान की हालत कब बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. आज जो हालत हुई है, वह सत्ता के मोह और लाचारी का ही नतीजा है. हिंदुओं के साथ अंतिम रक्त की बूंद तक विश्वासघात नहीं होने देंगे."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget