एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा में मिली ‘शेषशायी विष्णु’ की विशाल मूर्ति, जानें- क्या है खासियत?

Maharashtra News: नागपुर क्षेत्र के अधीक्षण पुरातत्वविद अरुण मलिक ने बताया कि शेषशायी विष्णु की विशाल मूर्ति 1.70 मीटर लंबी और एक मीटर ऊंची है. मूर्ति के आधार की चौड़ाई संभवत: 30 सेंटीमीटर है.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा शहर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से करायी गई खुदाई के दौरान ‘शेषशायी विष्णु’ की एक विशाल मूर्ति मिली है. नागपुर क्षेत्र के अधीक्षण पुरातत्वविद अरुण मलिक ने बताया कि यह मूर्ति 2.25 मीटर की गहरायी में मिली, जब विशेषज्ञों के एक दल ने लखुजी जाधवराव की छतरी के संरक्षण कार्य के दौरान कुछ पत्थर देखा, फिर और खुदाई करने के बाद मंदिर की नींव तक पहुंचे.

अरुण मलिक ने बताया, ‘‘सभा मंडप मिलने के बाद हमने और खुदाई करने का फैसला किया और इस दौरान हमें देवी लक्ष्मी की एक मूर्ति मिली. बाद में, इसमें से शेषशायी विष्णु की विशाल मूर्ति मिली. यह 1.70 मीटर लंबी और एक मीटर ऊंची है. मूर्ति के आधार की चौड़ाई संभवत: 30 सेंटीमीटर है.’’

शेषनाग पर लेटे हुए हैं भगवान विष्णु

मलिक ने कहा, ‘‘यह क्लोराइट शिस्ट चट्टान से बनी है. ऐसी मूर्तियां दक्षिण भारत (होयसल राजवंश) में बनायी गयी थीं. इसमें भगवान विष्णु शेषनाग पर लेटे हुए हैं और देवी लक्ष्मी उनके पैर दबा रही हैं. इस मूर्ति में समुद्र मंथन को दर्शाया गया है और इससे निकले अश्व और ऐरावत की नक्काशी भी पैनल पर देखी जा सकती है.’’

शिस्ट चट्टान है इस्तेमाल पत्थर 

नागपुर क्षेत्र के अधीक्षण पुरातत्वविद आगे बताया कि इस मूर्ति की विशेषता दशावतार, समुद्र मंथन और भगवान विष्णु को दर्शाती हुई बारीक नक्काशी है. मूर्ति विशेषज्ञ सैली पलांडे दातार ने बताया कि इसमें इस्तेमाल पत्थर शिस्ट चट्टान है जो स्थानीय रूप से पाए जाने वाले बेसॉल्ट चट्टान के मुकाबले नरम होता है.

अरुण मलिक के मुताबिक, ‘‘ऐसी मूर्तियां पहले मराठावाड़ा में पायी जाती थीं, लेकिन वे बेसॉल्ट चट्टानों से बनी होती थीं. इस पैनल पर शेषनाग और समुद्र मंथन के बीच की मूर्ति भी प्रमुखता से उकेरी गयी है जो इसकी विशेषता है. भविष्य में जब महाराष्ट में एक कला संग्रहालय स्थापित किया जाएगा तो यह मूर्ति उसकी प्रमुख कलाकृतियों में से एक होगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z प्रोटेस्ट की वायरर गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरर गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget