एक्सप्लोरर

शीना बोरा के शव के अवशेष गायब! कोर्ट में CBI पेश नहीं कर सकी हड्डियां

Sheena Bora Murder Update: शीना बोरा मर्डर केस की सुनवाई अब 27 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है. जली हुई हड्डियों के अवशेष नहीं मिले. अब तक इस मामले की तीन बार सुनवाई टल चुकी है.

Sheena Bora Murder Case: सीबीआई ने कोर्ट में माना कि शीना बोरा की जली हुई हड्डियों के अवशेष नहीं मिल सके. बॉम्बे सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई गवाह पेश नहीं कर पाई. सीबीआई कंकाल में से कुछ हड्डियां कोर्ट में पेश करने वाली थी. इन्हीं हड्डियों के आधार पर जे जे अस्पताल के एनाटॉमी विभाग के सहायक प्रोफेसर गवाह बनने जा रहे थे, क्योंकि मिले हुए बोन पार्ट की इन्हीं के सामने जांच हुई थी. लेकिन शीना के हड्डियों के अवशेष गायब होने की वजह से उनकी भी गवाही नहीं हो सकी.

हड्डियां नहीं मिलने के कारण, अब तक इस मामले की  तीन बार सुनवाई टल चुकी है. अब इस मामले की सुनवाई 27 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इस बीच मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की ओर से कोर्ट से इस सुनवाई को जल्द खत्म करने की गुहार लगाई गई है. अब इस मामले में यह सवाल खड़ा हो गया है की शीना बोरा की जो हड्डियों के अवशेष मिले थे वह आखिर सीबीआई को क्यों नहीं मिल पा रहे.

शीना बोरा की कब और किसने की थी हत्या?

अदालत वर्तमान में फोरेंसिक विशेषज्ञ की गवाही दर्ज कर रही है, जिन्होंने सबसे पहले 2012 में पेन पुलिस द्वारा उस स्थान से बरामद हड्डियों की जांच की थी, जहां शीना बोरा का जला हुआ शव दफनाया गया था. इंद्राणी मुखर्जी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं. पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय शीना बोरा की कथित तौर पर अप्रैल 2012 में हत्या कर दी गई थी, जबकि हत्या का खुलासा साल 2015 में हुआ था.

साल 1986 में इंद्राणी की मुलाकात सिद्धार्थ दास से हुई थी जिसके बाद बेटी शीना बोरा का जन्म हुआ था. बाद में वो कोलकाता चली गई थीं, जहां पर उसकी मुलाकात संजीव खन्ना नाम के शख्स से हुई और 1993 में शादी कर ली. जिसके बाद एक बेटी का जन्म हुआ. 2002 में इंद्राणी की पीटर मुखर्जी नाम के शख्स से मुलाकात हुई. बाद में दोनों ने शादी कर ली. 

ये भी पढ़ें: श्मशान घाट में मधुमक्खियों का हमला, परिजनों ने PPE किट पहनकर किया अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget