एक्सप्लोरर

श्मशान घाट में मधुमक्खियों का हमला, परिजनों ने PPE किट पहनकर किया अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

Bees Attack: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों ने पीपीई किट पहनकर मृतक को मुखाग्नि दी है. दरअसल अंतिम संस्कार के दौरान उनपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था.

Bees Attack in Maharashtra: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग की मृत्यु के बाद परिजनों को पीपीई किट पहनकर उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा क्योंकि अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू होते ही मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

वैभववाड़ी तालुका के तिथावली गांव में 70 वर्षीय एक किसान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरूवार को परिजन और कुछ स्थानीय लोग जमा हुए थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया.


श्मशान घाट में मधुमक्खियों का हमला, परिजनों ने PPE किट पहनकर किया अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

एक ग्रामीण ने बताया कि पास में सूखी लकड़ियां जलने से निकले धुएं के कारण मधुमक्खियों ने हमला कर दिया होगा. कुछ ग्रामीणों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए और जब उनका हमला जारी रहा तो उनमें से एक व्यक्ति पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पांच पीपीई किट लेकर लाया. पुलिस ने कहा कि अंतिम संस्कार शुरू होने के करीब दो घंटे बाद, मृतक के बेटे और परिवार के चार अन्य करीबी सदस्यों ने पीपीई किट पहनकर मृतक को मुखाग्नि दी.

मधुमक्खियों के अचानक हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. टिथवाली महामदवाड़ी के किसान पांडुरंग कृष्ण हरियान, उम्र 70 वर्ष की बुधवार रात को वृद्धावस्था में मृत्यु हो गई थी. अंतिम संस्कार में लगभग 60 से 70 ग्रामीण उपस्थित थे. अनुष्ठान चल रहा था इसलिए शव को श्मशान के पास रखा गया था.

कुछ ग्रामीण कब्रिस्तान में सूखी लकड़ी जलाकर धुआं कर रहे थे. कब्रिस्तान के बगल में पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था. जैसे ही धुआं मधुमक्खी के छत्ते की ओर गया, मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं. इसके बाद मधुमक्खियों ने कब्रिस्तान में ग्रामीणों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में ग्रामीण जैसे-तैसे भाग निकले.

मधुमक्खियों ने कई लोगों को घायल कर दिया. शव पर काफी देर तक मधुमक्खियां भी भिनभिनाती रहीं. मधुमक्खियां करीब एक किमी दूर तक ग्रामीणों का पीछा कर रही थीं. इसके ढाई घंटे बाद उमर्डे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पांच पीपीई किट मौके पर पहुंचाई गईं. मृतक के परिजनों ने पीपीई किट पहनकर अनुष्ठान पूरा किया. श्मशान घाट में एक शख्स हेलमेट पहने हुए भी मौजूद था.

ये भी पढ़ें: RSS को लेकर महाराष्ट्र BJP का बड़ा रुख, लोकसभा चुनाव में झटके के बाद पार्टी ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget