एक्सप्लोरर

राज्यसभा में वक्फ बिल पर वोटिंग के दौरान शरद पवार मौजूद रहेंगे या नहीं? साफ हुई तस्वीर

Waqf Amendment Bill in Rajya Sabha: लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में वक्फ संसोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है. चर्चा के बाद इस पर वोटिंग होगी.

एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट के प्रमुख शरद पवार राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान से अनुपस्थित रहेंगे. शरद पवार के कार्यालय ने बताया कि शरद पवार गुरुवार को मुंबई में हैं. शरद पवार शुक्रवार (4 अप्रैल) को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. शरद पवार अभी राज्यसभा के सदस्य हैं उनका कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा.

वक्फ बिल पर क्या है शरद पवार की पार्टी का रुख?

वक्फ बिल पर शरद पवार की पार्टी अपना रुख साफ कर चुकी है. बुधवार को उनकी पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि सरकार झगड़ा कराने की नीयत से ये बिल ला रही है. उन्होंने कहा था कि वक्फ की जमीनें किसी व्यक्तिगत मुस्लिम की नहीं बल्कि संस्था की हैं और ये परंपरा लंबे समय से चलती आ रही है. 

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

इससे पहले 1 अप्रैल को शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था, "ये अधिकारों का सवाल है. एक मजबूत लोकतंत्र में देश किसी के मन से नहीं चलता है. देश हमारे संविधान के अनुसार चलता है." 

अजित पवार की पार्टी का रुख क्या है?

शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी वक्फ संसोधन विधेयक पर सरकार के साथ हैं. अजित पवार एनडीए का हिस्सा हैं. गुरुवार को प्रफुल्ल पटेल ने राज्यसभा में कहा कि सरकार जो भी कानून ला रही है, उससे अगर किसी को पीड़ा हो तो न्यायपालिका तक पहुंच सकते हैं. यही बात भारत का संविधान करता है. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम अच्छे कानून बनाएं. 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मजहब के नाम पर जो मुल्क (पाकिस्तान) बना वो किस दलदल में है. वहीं हमारा भारत कितनी ऊंचाइयों तक पहुंच गया है. हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. आगे जाकर हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे और वक्फ भी उसी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इस बिल में मजहब के खिलाफ कुछ है, ऐसा तो मुझे कहीं नहीं लगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget