एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने ऐसा क्या कह दिया! नाराज शरद पवार ने CM फडणवीस को लगाया फोन, 'महाराष्ट्र की...'

Sharad Pawar phone call to CM Devendra Fadnavis: शरद पवार ने सीएम फडणवीस को फोन कर बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई.

महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक ने ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे नाराज होकर शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को फोन कर दिया. दरअसल, बीजेपी के विधायक गोपीचंद पडलकर ने शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटील और उनके माता-पिता पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी. इससे विपक्षी दलों के नेताओं में नाराजगी है. 

सीएम फडणवीस ने भी जताई आपत्ति

इसी वजह से शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर अपनी असहमति दर्ज कराई. पडलकर ने संबंधित टिप्पणी हाल में सांगली जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र जत में एक रैली के दौरान की थी. इससे उत्पन्न विवाद के बीच सीएम फडणवीस ने भी आपत्ति व्यक्त की और विधायक को संयम बरतने की सलाह दी.

शरद पवार गुट के किया प्रदर्शन

टिप्पणी के विरोध में शरद पवार की पार्टी ने पाटील के निर्वाचन क्षेत्र सांगली के ईश्वरपुर और ठाणे में भी प्रदर्शन किया और पडलकर का पुतला जलाया. पाटील हाल तक एनसीपी (एसपी) के प्रदेश प्रमुख थे और वह कई वर्षों तक मंत्री रहे हैं. वह दिवंगत राजाराम पाटील के पुत्र हैं, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता होने के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र में सहकारिता क्षेत्र के अग्रदूतों में से एक थे.

शरद पवार ने मुख्यमंत्री फडणवीस से फोन पर बात की और पडलकर की टिप्पणियों पर असंतोष व्यक्त किया. एनसीपी सूत्रों ने बताया कि कोल्हापुर के दौरे पर पहुंचे पवार ने सुबह सीएम फडणवीस से बात की.

ऐसी टिप्पणियां अस्वीकार्य- पवार

शरद पवार ने सीएम फडणवीस से कहा, ‘‘ऐसी टिप्पणियां करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है. महाराष्ट्र ने हमेशा प्रगतिशील विचारों का समर्थन किया है. ऐसी टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं.’’ उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले पर गौर करने का आग्रह किया.

पडलकर की टिप्पणियों से सहमत नहीं- सीएम

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बाद में पत्रकारों से कहा कि वह भी पडलकर की टिप्पणियों से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पडलकर युवा और आक्रामक हैं तथा कई बार उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी टिप्पणियों के क्या परिणाम होंगे. मैंने उनसे बात की और उन्हें संयम बरतने को कहा. मैंने शरद पवार से भी कहा, जिन्होंने सुबह मुझसे बात की थी कि मैं ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करता.’’

एनसीपी (एसपी) ने पडलकर की टिप्पणी की निंदा करने के लिए ईश्वरपुर में प्रदर्शन किया. ठाणे में प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक जितेंद्र आव्हाड ने किया. बीजेपी विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका.

बीजेपी को कार्रवाई करनी चाहिए- आव्हाड

विरोध प्रदर्शन के बाद आव्हाड ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सिर्फ़ जयंत पाटील का मामला नहीं है. यह महाराष्ट्र की राजनीति में विमर्श के स्तर का मामला है. बीजेपी को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए और पडलकर के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसे ऐसी गंदगी को बढ़ावा देने वाली पार्टी माना जाएगा.’’ पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पडलकर ने सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने उनको ठाणे जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करने की चुनौती दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget