एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ही होंगे महाराष्ट्र में MVA का चेहरा? शरद पवार के बयान से मिले संकेत

Shrad Pawar News: शरद पवार का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय रह गया है और एमवीए में सीएम फेस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अब सूब की सियासत में हलचल और भी तेज होती जा रही है. राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग से लेकर सीएम फेस तक, कई तरह के सवाल सियासी गलियारों में घूम रहे हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद एमवीए के नेतृत्व को लेकर कई तरह के कयास लगना शुरू हो गए हैं.

शरद पवार ने कहा कि हम राज्य को बदलना चाहते हैं. ऐसा करते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने साथ जाने का फैसला किया है. शरद पवार का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय रह गया है और एमवीए में सीएम फेस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

शरद पवार ने आगे कहा, "गंभीर घटना होने पर लोगों की प्रतिक्रिया कितनी मजबूत है? इसका एक उदाहरण कल ठाणे जिले के बदलापुर में देखने को मिला. सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक हजारों लोग सड़कों पर उतरते हैं, यातायात बंद करते हैं. इसका मतलब है कि लोगो में बहुत अस्वस्थता है. मैंने कल उदाहरण देखा कि लोग कैसे कड़ी प्रतिक्रिया देते हैं. शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने संयम के साथ प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और लोग बदलाव चाहते हैं."

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर लेकर तीनों दलों (शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस और एनसीपी एसपी) की तरफ से यही कहा गया कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो इसका फैसला विधानसभा चुनाव के बाद ही लिया जाएगा, लेकिन शरद पवार के आज के बयान ने एमवीए के नेतृत्व को लेकर संकेत दे दिए हैं. 

ये भी पढ़ें

शरद पवार को केंद्र से मिली Z प्लस सिक्योरिटी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF के 10 जवान

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget