एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Interview: मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर बोले शरद पवार, 'जालना और बीड में स्थिति तनावपूर्ण...'

Sharad Pawar on Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी आरक्षण पर विवाद जारी है. शरद पवार ने संवाद की कमी को समस्या बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की और सौहार्द्र बढ़ाने पर जोर दिया.

Sharad Pawar on OBC Reservation: महाराष्ट्र में इस समय मराठा और ओबीसी आरक्षण का मुद्दा चर्चा में है. मनोज जारांगे पाटिल ने मांग की है कि मराठा समुदाय को केवल ओबीसी श्रेणी से आरक्षण मिलना चाहिए. दूसरी ओर, ओबीसी समुदाय के नेता इस बात से असहमत हैं और उनका मानना है कि मराठा समुदाय को ओबीसी आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर सबकी निगाहें सांसद शरद पवार पर हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि वे समाधान निकालें और अपनी स्थिति स्पष्ट करें. इस पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है.

ABP माझा के इंटरव्यू में क्या बोले शरद पवार?
शरद पवार ने ABP माझा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "महाराष्ट्र के जालना और बीड जैसे जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है. संसद के मानसून सत्र के बाद मैं वहां जाऊंगा और लोगों से बातचीत करूंगा. वहां जो अविश्वास और कड़वाहट का माहौल है, वह बहुत चिंताजनक है. मैंने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी है."

उन्होंने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, "मूल समस्या संवाद की कमी है. आज संवाद खत्म हो गया है, जिससे गलत धारणाएं बढ़ रही हैं. हमें संवाद बढ़ाने की आवश्यकता है, और हम जैसे लोगों को इस प्रक्रिया में अधिक ध्यान देना चाहिए."

शरद पवार ने यह भी कहा, "विडंबना यह है कि दो अलग-अलग वर्गों के बीच दरार पड़ गई है. कुछ लोगों ने इन दोनों वर्गों के बीच विभाजन किया है. आज के शासकों ने दो पक्षों का समर्थन किया है. एक समूह ने ओबीसी का और दूसरे ने मराठा प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है. हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे सौहार्द्र और संवाद बढ़ाया जाए." उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र ने इस मुद्दे पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक पर संजय राउत का बड़ा दावा, बताया क्यों नहीं जा रहे इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
Maharashtra MLC Election Results LIVE: तीन सीटों के रिजल्ट घोषित, बाकी 2 पर कौन आगे?
LIVE: महाराष्ट्र में तीन MLC सीटों के रिजल्ट घोषित, 2 सीट पर कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget