एक्सप्लोरर

शरद पवार ने अजित पवार को दिया सियासी संदेश? बारामती का जिक्र कर कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: शरद पवार ने बारामती के दौरे पर पीएम मोदी और भतीजे अजित पवार दोनों पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने वहां की जनता का भी आभार जताया जिन्होंने एनसीपी-एसपी के लिए वोट किया.

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों के बाद शरद पवार (Sharad Pawar) का बारामती दौरा बढ़ गया है और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है. कुछ दिन पहले शरद पवार ने कहा था कि अगर बारामती (Baramati) के विकास के लिए समय मिला तो वह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलने में संकोच नहीं करेंगे.

एबीपी माझा के मुताबिक इसके बाद वडगांव निंबालकर गांव का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग पिछले 57 वर्षों से मेरा समर्थन कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में यहां की जनता ने हमारा साथ दिया. पवार ने यह भी कहा कि आप सभी ने पिछले 57 साल से मेरा साथ दिया है. साथ ही बिना नाम लिए अजित पवार पर भी हमला बोला.

इस बार चुनाव में देना पड़ा ध्यान- शरद पवार
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव पर टिप्पणी करते हुए शरद पवार ने कहा कि ''काटेवाड़ीकर हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं. यह चुनाव आसान नहीं था, पहले मैं चुनाव में ज्यादा नहीं आता था. एक-दो बार मैं आपको चुनाव सौंपकर पूरे महाराष्ट्र में आता-जाता रहा हूं. हालांकि इस बार के चुनाव में ज्यादा ध्यान देना पड़ा. लेकिन, मुझे यकीन था कि यहां के लोग मेरे पीछे हैं.'' 

पीएम मोदी को काटेवाड़ीकर का चमत्कार पता है- शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि हम देश में कहीं भी जाएं, लोग पूछते हैं कि बारामती में क्या होगा? मेरे मन ने मुझसे कहा था कि बारामतीकर मेरा साथ नहीं छोड़ेंगे, यह सच हो गया. जहां लोग कह रहे थे कि वोट नहीं पड़ेंगे, उन बूथों पर अच्छे वोट पड़े. मोदी यहां आए और एकमात्र विषय थे शरद पवार. क्या यह साधारण बात है कि देश का प्रधानमंत्री मेरा नाम लेते हैं? शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें काटेवाड़ीकर का चमत्कार पता है.

आप लोगों के कारण बचा लोकतंत्र - शरद पवार
एनसीपी-एसपी चीफ ने कहा कि ''कहा जा रहा है कि कुछ जगहों पर पैसे बांटे गए हैं, ये सच है या झूठ ये पता नहीं. लेकिन, हमें अतीत को मिटाना नहीं है, हमें काम करते रहना है. देश में लोकतंत्र है, लेकिन यहां तानाशाही लाने की कोशिश की गई. लेकिन, आप लोगों की वजह से लोकतंत्र बचा रहा.' 

ये भी पढ़ें- BJP नेता ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, 'फ्री राशन बंद हो, उन्हीं को मिले जिन्होंने वोट किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget