एक्सप्लोरर

BJP नेता ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, 'फ्री राशन बंद हो, उन्हीं को मिले जिन्होंने वोट किया'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों पर निराशाजनक परिणाम के बाद बीजेपी मंथन कर रही है. इस बीच एक नेता ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अजीबोगरीब मांग कर दी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ नजर आ रहा है और यह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम पार्टी के एक नेता द्वारा लिखी गई चिट्ठी से जाहिर हो गया है. जिन्होंने यह अपील की है कि केवल उन्हें ही फ्री का राशन दिया जाए जिन्होंने वोट दिया है. 

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय मोर्चा- बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी में लिखा, ''आपके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की तैयारी में है. पिछले 60 वर्षों से कांग्रेस और उनके सहयोगी दल सिर्फ जनता को वोट के खातिर मूर्ख बनाने का काम किया. आपके 10 वर्षों में भारत का विकास पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया. इसके बावजूद इस तरह का मतदान.''


BJP नेता ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, 'फ्री राशन बंद हो, उन्हीं को मिले जिन्होंने वोट किया

फ्री का राशन बंद कर दें- अर्जुन गुप्ता
अर्जुन गुप्ता ने कहा, ''हम जैसे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया. इसलिए फ्री का राशन बंद कर दिया जाए और दिया जाए तो उन्हीं को जिन्होंने मतदान किया हो, मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मेरे पत्र पर आपकी विशेष दया दृष्टि होगी.''

बीजेपी का महाराष्ट्र में निराशाजनक प्रदर्शन
महाराष्ट्र में बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 23 सीटें जीती थीं लेकिन इस बार आधी से भी कम सीटें जीती हैं. बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 9 सीटें जीती हैं. इनमें जलगांव, रावेर, अकोला, नागपुर, पालघर, मुंबई उत्तर, पुणे, सतारा और रत्नीगिरी-सिंधुदुर्ग है. वहीं वोट शेयर की बात करें तो इसमें ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है. बीजेपी को 2019 में 27.84 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि 2024 लोकसभा चुनाव में 26.18 प्रतिशत वोट मिला. 

बीजेपी का महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी से गठबंधन में चुनाव लड़ी. इस गठबंधन को कुल 17 सीटें मिली हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. 

ये भी पढ़ेंMaharashtra MLC Election: किस पार्टी के कितने उम्मीदवार जीत सकते हैं चुनाव? पढ़ें पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget