एक्सप्लोरर

सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस: CM फडणवीस ने ली जानकारी, PSI सस्पेंड, दोनों आरोपी फरार

Satara Doctor Suicide Case: आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर ने अपने हाथ पर ही मौत का कारण लिखा था. दो लोगों पर यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए.

सतारा जिले के फलटण उपजिला अस्पताल में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले ने अब चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर ने अपने हाथ पर ही मौत का कारण लिखा था. दो लोगों पर यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए. इस सनसनीखेज घटना से पूरा जिला पुलिस विभाग हिल गया है. मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रकरण की जानकारी सतारा के पुलिस अधीक्षक (SP) तुषार दोशी से ली. उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए. इसके बाद PSI गोपाल बदने को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया.

SP तुषार दोशी ने क्या कहा?

सतारा पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया, “हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. एक आरोपी का नाम PSI गोपाल बदने है, जो फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में कार्यरत था. दूसरा आरोपी प्रशांत बनकर है, जो पुलिस नहीं बल्कि एक आम नागरिक है. हमने गोपाल बदने को निलंबित कर दिया है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं.” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं “आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी है, इस आदेश के अनुसार जांच तेजी से चल रही है.

दोनों आरोपी फरार- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा, “यह घटना बेहद निंदनीय और आक्रोशजनक है. मैंने मामले की जानकारी ली है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. आरोपी पुलिस निरीक्षक गोपाल बदने और पुलिस प्रशांत बनकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.” उन्होंने आगे बताया, “दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं और पुलिस दल उनकी खोज में निकल चुका है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और कई तथ्य सामने आएंगे, जिससे जांच में सुविधा होगी.” रूपाली चाकणकर ने कहा “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो रक्षक हैं, वही भक्षक बन गए. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.”

गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर कहा कि फलटण के उपजिला कार्यालय की एक महिला ने आत्महत्या की है. एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों के नाम हैं. मैंने सतारा पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की है और तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी व्यक्ति शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद जिसका भी नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget