एक्सप्लोरर

‘जिस तरह बजट बना है उसी तरह से नीति आयोग काम...’ संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला

NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला. वहीं उन्होंने कहा बैठक में ममता बनर्जी का माइक बंद करके उनका अपमान किया गया है.

Sanjay Raut on NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बजट बना है उसी तरह से नीति आयोग काम करता है. केवल बीजेपी शासित राज्यों को ही पैसा और योजनाएं दी जा रही हैं. इसीलिए स्टालिन (तमिलनाडु सीएम), तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के सीएम ने बैठक का बहिष्कार किया. लेकिन बैठक में ममता बनर्जी शामिल हुईं लेकिन उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी गई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, उनका माइक बंद कर दिया गया, ये लोकतंत्र को शोभा नहीं देता.

संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद नीति से राजनीति करते उन्होंने इस संस्था का नाम नीति आयोग बना दिया. नीति आयोग का काम देश के लिए आर्थिक, उद्योगिक, एजुकेशन के बारे में एक दिशा देना, पैसा देना है. लेकिन जिस तरह से बजट बना है. उसी तरह से नीति आयोग काम कर रहा है.

वहीं उन्होंने कहा कि बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री के सामने बोलने से रोकना अपमानजनक है. केंद्र सरकार अगर कुर्सी बचाने के लिए आंध्रप्रदेश और बिहार को भर-भर के देती है तो ये अधिकार सभी राज्यों का है. ये पैसा केंद्र सरकार का नहीं है. ये देश की जनता का पैसा है.

CM शिंदे ने केंद्र से मांगी सहायता
बता दें कि शनिवार को नीति आयोग की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदेश का बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी. उन्होंने कहा कि सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र में नदियों को समय पर जोड़ने का काम किया जाना है. वहीं चिपलून-कराड रेल लाइन, नासिक-पुणे रेल लाइन, ठाणे मेट्रो जैसे परियोजनाओं के लिए उन्हें केंद्रीय निधि से सहायता की आवश्यकता है. नासिक-पुणे रेल लाइन पर काम जल्द से जल्द शुरू करने की भी मांग की.

यह भी पढ़ें: वर्ली विधानसभा सीट पर राज ठाकरे की नजर, चुनाव से पहले जनता से मुलाकात करेंगे MNS प्रमुख, बनेगी खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget