एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'दाऊद भी आए तो BJP ले लेगी', फडणवीस पर भड़के संजय राउत, निशिकांत पर कह दी ये बड़ी बात

Maharashtra News: संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे की चेतावनी BJP को है, किसी दुबे को नहीं है. उन्होंने कहा- मराठी अस्मिता पर हमला बर्दाश्त नहीं, ठाकरे और राज इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट हैं .

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को एक बार फिर भाजपा और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान को लेकर देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को घेरा और कहा कि इन नेताओं को पहले जवाब देना चाहिए, उसके बाद ही वे राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देंगे.

संजय राउत ने आरोप लगाया कि, "निशिकांत दुबे का बयान केवल उनकी व्यक्तिगत राय नहीं है, बल्कि यह भाजपा की सोच को दर्शाता है. भाजपा के नेता मराठी लोगों को धमकाते हैं और पार्टी चुपचाप बैठी रहती है." उन्होंने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि वे भी ऐसे विचारों से सहमत हैं.

राउत ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा, “सरकार घमंड में डूबी हुई है. मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी में गुंडों की भर्ती बंद करनी चाहिए. कानून बनाकर या जीआर (सरकारी आदेश) निकालकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी अपराधी को पार्टी में नहीं लिया जाएगा.”

"दाऊद को भी बीजेपी में शामिल कर लेंगे"- राउत

उन्होंने यह भी कहा कि, “अगर दाऊद इब्राहिम भी भाजपा में शामिल हो जाए, तो वे उसे भी स्वीकार कर लेंगे. नासिक में जैसे केस वापस लिए गए, वैसे ही किसी दिन दाऊद और मेनन के भी केस खत्म कर दिए जाएंगे.” उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में एक विधायक की हत्या की साजिश की जानकारी भी सामने आई थी, फिर भी आरोपी विधानसभा के दरवाजे पर खड़े होकर मारपीट कर रहे हैं.

मुंबई के मुद्दे पर बोलते हुए राउत ने कहा कि मराठी लोगों का इस शहर पर पहला अधिकार है. उन्होंने कहा कि “हिंदी थोपने की कोशिश मत कीजिए. पूरी मुंबई एक गुजराती उद्योगपति के हाथ में सौंप दी गई है. बिजली बिल तक गुजरात के व्यापारी वसूल रहे हैं, जबकि मुंबई का मराठी मजदूर कर्ज में डूबा हुआ है.” उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि गिरगांव चौपाटी पर मराठी लोगों को बुलाकर उन्हें यह समझाएं कि मुंबई उनका ही है.

राज ठाकरे के बयान का समर्थन करते हुए राउत ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा. “राज ठाकरे की चुनौती किसी ‘दुबे’ को नहीं, बल्कि भाजपा को है. एक आदमी मराठी लोगों को धमकी देता है और भाजपा नेता सिर झुकाकर बैठे रहते हैं. इस मुद्दे पर हम 100% एकजुट हैं.”

राउत ने बताया कि शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे. अगस्त के पहले सप्ताह में उद्धव ठाकरे के संभावित दिल्ली दौरे को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं, जहां वे INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाक़ात करेंगे.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget