एक्सप्लोरर

'क्या जमीन बेचकर...', गिरीश महाजन पर भड़के डिप्टी CM अजित पवार, संजय राउत का बड़ा दावा

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी नेता गिरीश महाजन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के लिए फंड की मांग कर रहे थे. इसी दौरान अजित पवार से उनकी बहस हुई.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धीरे-धीरे सियासी पारा चढ़ने लगा है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में फंड आवंटन को लेकर वित्त मंत्री अजित पवार और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी गिरीश महाजन के बीच बहस हुई.

संजय राउत ने नयी दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''बीजेपी नेता गिरीश महाजन अपने ग्रामीण विकास विभाग के लिए फंड की मांग कर रहे थे. अजित पवार ने उनसे कहा, ''क्या उन्हें महाराष्ट्र की जमीन बेचकर उन्हें धन देना चाहिए.''

डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं. बैठक में मौजूद रहे शिवसेना के मंत्री उदय सामंत और शंभूराज देसाई ने राउत के दावे को खारिज कर दिया.

हमारे बीच इस तरह के विवाद नहीं होते- उदय सामंत

उद्योग विभाग का प्रभार संभाल रहे उदय सामंत ने कहा, 'हमारे बीच इस तरह के विवाद नहीं होते. कल कोई विवाद नहीं हुआ. 'राज्य के आबकारी मंत्री देसाई ने कहा कि कैबिनेट की बैठक हल्के-फुल्के माहौल में हुई. देसाई ने कहा, ‘‘ऐसी कोई घटना नहीं हुई. कैबिनेट में फैसले सामूहिक रूप से लिये जाते हैं. टकराव होने का कोई सवाल ही नहीं है''.

बता दें कि एनसीपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को 17 जुलाई को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ के करीब दो दर्जन पार्टी पदाधिकारी को शरद पवार की पार्टी एनसीपी (सपा) में शामिल हो गए थे. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार अजित पवार की पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा. एनसीपी से महज एक उम्मीदवार को जीत हासिल हुई. 

लोकसभा चुनाव में महायुति को कुल 17 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी को 9 सीटें जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 7 सीटों पर जीत मिली. वहीं महाविकास अघाड़ी ने 31 सीटों पर कामयाबी हासिल की. अब राज्य में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. अक्टूबर में यहां चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें: 'बजट में महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों के लिए...', NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget