एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण गरमाई सियासत, संजय राउत ने अजित पवार से किया सवाल, बोले- ' खुद को मराठा...'

Maratha Quota: संजय राउत ने कहा है कि सरकार आरक्षण से भाग रही है. खुद को मराठा मानने वाले अजित पवार आरक्षण से क्यों भाग रहे हैं? उन्होंने सवाल भी पूछा कि आरक्षण के लिए कितने लोगों की बलि दी जाएगी.

Sanjay Raut On Maratha Reservation: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का मुद्दा इस समय काफी गर्म है. मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जारांगे पाटिल ने सरकार को 24 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल के नेतृत्व में राज्य भर का मराठा समाज आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट हो गया है. तमाम मराठा प्रदर्शनकारियों की ओर से मराठा आरक्षण की मांग तेज होती जा रही है.दूसरी ओर आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय के लोगों की आत्महत्या का सिलसिला भी जारी है.

इन सबके बीच  संजय राउत (Sanjay Raut)ने कहा है कि सरकार आरक्षण से भाग रही है. खुद को मराठा मानने वाले अजित पवार (Ajit Pawar) आरक्षण से क्यों भाग रहे हैं? संजय राउत ने सवाल भी पूछा कि आरक्षण के लिए कितने लोगों की बलि दी जाएगी. संजय राउत ने कहा कि अगर चौथी आत्महत्या होती है तो मुख्यमंत्री के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करें.

संजय राउत ने  क्या कहा
मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार की ओर से विज्ञापन दिया जा रहा है. संजय राउत ने इसकी आलोचना करते हुए कहा "सरकार की ओर से झूठे विज्ञापन चलाए जा रहे हैं. सरकार में कुछ लोग अलग रुख अपना रहे हैं. भुजबल लोगों को भड़का रहे हैं. शिंदे गुट के कुछ लोग कहते हैं कि हम कुनबी नहीं हैं, हमें कुनबी में आरक्षण नहीं चाहिए, लेकिन यह भ्रामक है. संजय राउत ने कहा कि  मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब तक तीन आत्महत्याएं हो चुकी हैं." 

मनोज जारांगे पाटिल ने की ये घोषणा
उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री  फडनवीस पीएम मोदी के पास जाएं और उनसे कानून में संशोधन करने को कहें. उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए कितनी कुर्बानियां देनी पड़ेंगी. वहीं  मनोज जारांगे ने घोषणा कि है की अगर 24 अक्टूबर तक मराठा आरक्षण की घोषणा नहीं की गई तो वह 25 अक्टूबर से अपनी भूख हड़ताल फिर से शुरू करेंगे. 

उन्होंने कहा कि इस भूख हड़ताल के दौरान वह कोई इलाज नहीं कराएंगे और पानी भी नहीं पिएंगे. लोगों से आत्महत्या जैसे चरम कदम न उठाने का आग्रह करते हुए, जारांगे ने विश्वास व्यक्त किया कि शांतिपूर्ण विरोध मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाएगा. जारांगे ने ऐलान किया कि मंत्री, विधायक, सांसद, प्रशासन के लोगों की बाड़ाबंदी की जायेगी.

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर शिंदे सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है कांग्रेस की मांग, किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget