एक्सप्लोरर

संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र में आएगा सियासी भूचाल? चार मंत्रियों पर ऐसा क्या कह दिया

Sanjay Raut News: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंत्री माणिकराव कोकाटे के विभाग के फेरबदल के बाद बड़ा दावा किया.

रमी विवाद के बाद एनसीपी नेता और राज्य के मंत्री माणिकराव कोकाटे को कृषि मंत्रालय से खेल एवं युवा कल्याण विभाग में ट्रांसफर कर दिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि ऐसे असंवेदनशील मंत्री को कैबिनेट में रहने का अधिकार नहीं है. पूरे महाराष्ट्र में रोष है. किसान बहुत नाराज हैं. सरकार के ऊपर दबाव है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि चार मंत्रियों को जाना (इस्तीफा) पड़ेगा.

गुरुवार देर रात हुआ फेरबदल

बता दें कि गुरुवार की देर रात हुए फेरबदल में माणिकराव कोकाटे से कृषि मंत्रालय वापस ले लिया गया. मौजूदा खेल मंत्री और एनसीपी नेता दत्तात्रेय भरणे नए कृषि मंत्री होंगे. सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि कोकाटे अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभागों का भी प्रभार संभालेंगे. कोकाटे और भरणे दोनों अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के विधायक हैं. भरणे पुणे जिले के इंदापुर से विधायक हैं. 

सोशल मीडिया पर वायल हुआ था कोकाटे का वीडियो

नासिक जिले के सिन्नर से विधायक कोकाटे तब मुश्किल में पड़ गए थे जब मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में बैठकर मोबाइल फोन पर ऑनलाइन ‘रमी गेम’ खेलते हुए उनका एक वीडियो एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया पर साझा किया. कुछ महीने पहले उन्होंने किसानों की तुलना भिखारियों से की थी जिसे लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था. 

अजित पवार ने बचाने की कोशिश की- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, "ये महाशय राज्य के कृषि मंत्री हैं. महाराष्ट्र में लगभग तीन महीने में 800 किसानों ने आत्महत्या की है. आज भी आत्महत्या का सिलसिला चल रहा है. ऐसे मंत्री विधानसभा में बैठकर अपने मोबाइल पर आधा घंटे तक रमी खेल रहे हैं. अजित पवार ने बचाने की कोशिश की है. लेकिन कोकाटे को जाना ही पड़ेगा. महाराष्ट्र में इसके खिलाफ बहुत रोष है."

Input By : PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget