एक्सप्लोरर

क्या उद्धव ठाकरे MVA के CM फेस होंगे? संजय राउत बोले, 'लोकसभा चुनाव में सिर्फ...'

Maharashtra Assembly Elections 2024: शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा बनाया जाता तो लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बीजेपी को हार देती.

Maharashtra News: संजय राउत (Sanjay Raut) ने विधानसभा चुनाव में एमवीए द्वारा सीएम का चेहरा पेश करने की जरूरत पर एकबार फिर जोर दिया है. राउत ने यह बात तब कही है जब उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. हालांकि एमवी ने सामूहिक रूप से सीएम फेस पेश करने से परहेज करती दिख रही है. 

पीटीआई के मुताबिक जब संजय राउत से पूछा गया कि क्या वह उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी पर जोर दे रहे हैं तो उन्होंने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया. हालांकि यह जरूर कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहे हैं.

राहुल गांधी को चेहरा बना बीजेपी को हरा सकते थे- राउत
मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक चेहरा होना चाहिए. अगर लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा होते तो हम बीजेपी को हरा सकते थे. राहुल गांधी द्वारा नेता प्रतिपक्ष का पद स्वीकार करने के बाद देश में आत्मविश्वास की भावना दिखी है इसलिए महाराष्ट्र में भी विपक्ष के एक चेहरे की जरूरत है.

उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी पर यह बोले राउत
क्या उद्धव ठाकरे एमवीए के सीएम उम्मीदवार होंगे? इस सवाल पर संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष में केवल राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे चेहरा बने थे. बता दें कि उद्धव ठाकरे ने दिल्ली दौरे पर इस बात के संकेत दिए हैं कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीएम फेस बनने के लिए तैयार हैं. 

उद्धव ने दिल्ली दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी. उद्धव ने दिल्ली में कहा था, ''अगर मेरे सहयोगियों को लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है, तो उनसे पूछें कि क्या वे मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.''

ये भी पढे़ं- Maharashtra: एमवीए में CM फेस पर संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
Maharashtra MLC Election Results LIVE: तीन सीटों के रिजल्ट घोषित, बाकी 2 पर कौन आगे?
LIVE: महाराष्ट्र में तीन MLC सीटों के रिजल्ट घोषित, 2 सीट पर कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget