एक्सप्लोरर

Maharashtra: एमवीए में CM फेस पर संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को...'

Sanjay Nirupam News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को पहले तोड़ा और लोकसभा में इस्तेमाल किया. MVA के सभी बड़े नेता सीएम बनने का ख़्वाब देख रहे हैं.

Sanjay Nirupam On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे का दिल्ली दौरा फेल हो गया है. सीएम चेहरा प्रोजेक्ट करने को लेकर कांग्रेस ने साफ-साफ मना किया है. चुनाव के बाद MVA विपक्ष में रहेगा ऐसा दिख रहा है.

संजय निरुपम ने कहा, ''पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि संख्याबल के आधार पर सीएम चेहरा होगा. लौट के बुद्धु घर को आए. उद्धव ठाकरे का यही दिल्ली दौरा का हाल है. MVA को उद्धव ठाकरे में भरोसा नहीं है. बाला साहेब ठाकरे कांग्रेस को स्काउंड्रल कहते थे. मुझे कांग्रेस का चरित्र समझने में समय लगा. उद्धव ठाकरे को कांग्रेस का चरित्र समझ में आ गया.''

शिवसेना नेता ने आगे कहा, ''कांग्रेस ने उद्धव को पहले तोड़ा. लोकसभा में इस्तेमाल किया और अब विधानसभा चुनाव से पहले धोखा दे दिया. MVA के सभी बड़े नेता सीएम बनने का ख़्वाब देख रहे हैं. शरद पवार, सुप्रिया सुले को सीएम बनाना चाहते हैं. नाना पटोले दिन में सीएम का सपना देख रहे हैं. MVA में सीट बंटवारे पर बवाल होगा. कांग्रेस 100 से ज़्यादा लड़ने की बात कर रही है. शरद पवार अपने लोकसभा चुनाव परिणाम स्ट्राइक रेट का हवाला दे रहे हैं.''

वक़्फ़ बोर्ड संशोधन विधेयक पर शिवसेना UBT गायब !
 
संजय निरुपम ने कहा, ''वक़्फ़ बोर्ड बिल पर विपक्ष ने विरोध किया. INDIA गठबंधन का हिस्सा रहते हुए शिवसेना UBT की क्या भूमिका है. शिवसेना के 9 सांसद अनुपस्थित रहे इसके क्या मायने हैं? क्या शिवसेना UBT वक़्फ़ बोर्ड के काम काज, काग़ज़ पत्र जैसे विषय पर बिल नहीं चाहते? वक़्फ़ बोर्ड लैंड माफिया की तरह काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने फ़ैसला किया धर्म के नाम पर वक़्फ़ बोर्ड लैंड माफिया का काम कर रहे हैं, वो कामकाज ट्रांसपेरेंट होना चाहिए. शिवसेना क्या मौलानाओं के दबाव में है? UBT अपनी भूमिका बताए. स्टैंडिंग कमेटी में विषय जाए या JPC में जाए इस पर चर्चा में पार्टी की भूमिका स्पष्ट हो जाती है.'' 

केदारनाथ मंदिर गोल्ड पर क्या बोले संजय निरुपम?

संजय निरुपम ने कहा, ''केदारनाथ मंदिर में कितना गोल्ड था, कितना है, कितना मिसिंग है क्या इसका कोई आधिकारिक आकड़ा है? एक शंकराचार्य को बीजेपी से नफ़रत है. उनके बयान पर ये मुद्दा बनाया गया. क्या केदारनाथ का मुद्दा संसद में चर्चा के लिए आया? केदारनाथ के फ़र्ज़ी सवाल बोलकर वक़्फ़ विषय से भाग रहे हैं.

महाराष्ट्र में मुसलमानों की एक जाति कुंजड़ा को OBC में शामिल कर आरक्षण देने के मुद्दे पर? मुस्लिम में सब कैटेगरी है तो आज नहीं तो कल उस कैटेगरी में अगर कोई योग्य है तो उन्हें आरक्षण मिल सकता है. वोट बैंक या खुश करने के लिए सरकार ऐसा कोई निर्णय नहीं ले रही है.'' 

संजय राउत ने बांग्लादेश की तुलना महाराष्ट्र से की?

इस सवाल पर संजय राउत ने कहा, ''विपक्ष की पार्टी बांग्लादेश से प्रेरणा ले रही है. क्या ऐसी पार्टी नेता अराजकता का समर्थन कर रहे हैं? ऐसी स्थिति भारत में लाना चाहते हैं? भारत में लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत हैं. कितनी भी कोशिश करके भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं होगी.'' 

हिजाब को लेकर SC के फैसले पर संजय निरुपम ने क्या कहा?

मुंबई के कॉलेज में हिजाब बैन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक रोक पर संजय निरुपम ने कहा, ''हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का अधिकार है लेकिन स्कूल कॉलेज के अपने अधिकार हैं. उनके अपने कानून हैं, उन्हे कानून बनाने का अधिकार है. उस कानून को सबको फॉलो करना चाहिए लेकिन जब विवाद हुआ तो उस पर आखिरी निर्णय सुप्रीम कोर्ट को लेना है और उस निर्णय का सबको सम्मान करना चाहिए.'' 

जया बच्चन पर लेकर क्या बोले?

जया अमिताभ बच्चन नाम पर विवाद पर संजय निरुपम ने कहा, ''जया जी को जया अमिताभ बच्चन बोलने पर एतराज़ को लेकर हमे भी दुःख होगा. सचिवालय में जो नाम दिया जाता है स्पीकर उसी नाम से सांसद को बुलाते हैं. जया बच्चन ने यही नाम दिया होगा इसलिए उन्हें जया अमिताभ बच्चन पुकारा गया होगा. वो अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं जो सौभाग्य की बात है. पूरा देश उनसे प्रेम करता है. ऐसी आपत्ति उन्हें क्यों है ये देखकर हमे भी दुःख हुआ.'' 

प्रहार पार्टी का NDA छोड़ने का अल्टीमेटम? 

इस सवाल पर शिंदे गुट के नेता ने कहा, ''प्रहार पार्टी के बच्चू कडू ने शिंदे सरकार को अपना समर्थन दिया था. हर नेता अपने अनुसार लोकतंत्र में निर्णय लेता है. एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री कोई नहीं चाहता कि बच्चू कडु गठबंधन से निकलें लेकिन वो फ़ैसला लेने के लिए स्वतंत्र है.

ये भी पढ़ें:

मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर रामदास अठावले बोले, 'अगर ED गलत तरीके से...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget