एक्सप्लोरर

'जबसे बीजेपी सत्ता में आई है...', दिल्ली चुनाव के नतीजों पर संजय राउत ने फिर साधा निशाना

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार से इंडिया गठबंधन के उसके साथी भी हैरान हैं. नतीजों पर शिवसेना-यूबीटी की प्रतिक्रिया आई है.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में राजनीति में जीत-हार होती रहती है. लेकिन पिछले दस वर्षों में, जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से संवैधानिक तरीके से चुनाव नहीं हो रहे. जीत के लिए साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस और आप साथ मिलकर लड़ती, तो नतीजे अलग होते. इससे हमें सबक लेना चाहिए.

एबीपी माझा और समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा, ''महाराष्ट्र की तरह अन्य राज्यों में भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं.'' राउत ने कहा कि अन्ना हजारे क्या कहते हैं, इसका कोई महत्व नहीं. मोदी के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ, तब अन्ना हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे खुश हो गए. देश लूटा जा रहा है, सबकुछ एक ही उद्योगपति के हाथ में दिया जा रहा है. क्या इससे लोकतंत्र बच पाएगा?

अमित शाह ने वादा नहीं निभाया- संजय राउत

शिवसेना-यूबीटी सांसद ने कहा कि अगर हम कुर्सी के लिए लड़ रहे थे, तो वे किसलिए लड़ रहे थे? महाराष्ट्र की सरकार सिर्फ एक तमाशा बन गई है. मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद फडणवीस का चेहरा देखा है और जिनकी कुर्सी चली गई, वे कैसे रूठकर बैठे हैं, यह भी देखा है, अगर अमित शाह ने अपना वादा निभाया होता, तो यह घटना नहीं होती. 

एकनाथ शिंदे पर संजय राउत की भविष्यवाणी

राउत ने कहा कि वे कह रहे हैं कि 2019 में बातचीत हुई थी, तो 2014 में क्या हुआ था? बीजेपी ने तब गठबंधन क्यों तोड़ा था? बीजेपी ने शिवसेना प्रमुख नहीं रहे, इस खुशी में चुनाव लड़ा, फडणवीस को जीत का नशा हो गया है, या बार-बार जीत देखकर वे डिप्रेशन में चले गए हैं. शिंदे का "ऑपरेशन" कब अमित शाह करेंगे, यह खुद शिंदे को भी पता नहीं चलेगा. अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं, तो फडणवीस कहते हैं कि किसी को नहीं छोड़ेंगे. फिर आरोपी को अरेस्ट क्यों नहीं किया जाता?

राउत ने कहा कि बीड में जाकर मुख्यमंत्री फूल-माला स्वीकार कर रहे हैं. यह सब मिलीभगत है, क्या जरांगे पाटिल के मुद्दों को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है? मुख्यमंत्री आखिर किसका समर्थन कर रहे हैं? क्या बीड की जनता को बेवकूफ समझ लिया गया है?

ये भी पढ़ें- Maharashtra: दिल्ली चुनाव पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'इंडिया गठबंधन वाले अहम को दूर रखते तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget