एक्सप्लोरर

Maharashtra: नितेश राणे के विवादित बयान पर संजय राउत ने PM मोदी से पूछा सवाल, 'क्या आप मस्जिद...'

Maharashtra Politics: नितेश राणे ने अपने एक बयान से विवाद पैदा कर दिया है. उनके इस बयान पर संजय राउत ने कहा कि अगर आंख दिखाना है तो पाकिस्तान और चीन को दिखाया जाए.

Maharashtra Politics News:  बीजेपी नेता नितेश राणे (Nitesh Rane) के बयान को लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने प्रतिक्रिया दी है और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा कि मैंने पढ़ा है कि बीजेपी का जो एक विधायक है उनके पिताजी पहले शिवसेना में थे, फिर कांग्रेस में गए और अब बीजेपी में हैं और वह लोग 'मस्जिद में घुसकर मारूंगा' ऐसी टिप्पणी करते हैं. पीएम मोदी को क्या इस तरीके की भाषा मंजूर है. अगर आपको यह भाषा मंजूर है तो आप विदेश में जाकर मस्जिद में जाना छोड़ दीजिए.

संजय राउत ने कहा,  ''आप जो विदेश में जाते हो, दुबई और सऊदी अरब इस्लामिक कंट्री में जाते हो और वहां बड़े-बड़े नेताओं से गले मिलते हो, वहां की मस्जिदों में जाकर जो पाठ पढ़ाते हो, यह ढोंग बंद कर दीजिए. मस्जिद में घुसकर मारने की बात अगर कोई करता है तो सरकार ने क्या कार्रवाई की. मस्जिद में घुसकर मारने की बात करने से पहले अपने नेता से कहना चाहिए कि पाकिस्तान में घुसिए पहले और आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़िए.''

बीजेपी नेता दंगाई की भाषा बोलते हैं- संजय राउत
शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा, ''आज भी जम्मू में अपने आर्मी बेस पर हमला हुआ है और हमारा ही जवान शहीद हो गया है. यह हर दिन की शहादत चल रही है. हमको लड़ना है तो इन लोगों से लड़ना है. यह गांव में जाकर भाषण देते हैं. यह दंगे भड़काना चाहते हैं. इस राज्य में आग लगाना चाहते हैं. अपने आप को यह नेता मानते हैं. हिंदुत्व वादी छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान अपने गांव में हुआ है. आप दंगाई की भाषा में बात करते हैं. जाइए चीन को आंख दिखाइए यह जो आंख है यह पाकिस्तान को दिखाइए.''

आरएसएस के बयान पर संजय राउत की प्रतिक्रिया
जातीय जनगणना पर आरएसएस के बयान पर संजय राउत ने कहा कि उनकी बात सही है. वहीं, बुलडोजर मामले में राउत ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से में सहमत हूं. यह बुलडोजर एक नौटंकी है. राजनीतिक नौटंकी है. अपने आप को हिंदुत्व वादी बताने के लिए यह बुलडोजर चलाते हैं लेकिन बुलडोजर चलाने की नौबत अगर अब आएगी तो सबसे पहले बीजेपी के लोगों के ऊपर बुलडोजर चलेगा. इतने गैरकानूनी काम किए हैं मुझे लगता है अगर बुलडोजर चलना चाहिए तो उनके ऊपर चलना चाहिए.''

महायुति के कुछ नेता अपनी पुरानी पार्टी में जा रहे हैं? इस सवाल पर संजय राउत ने कहा, ''हमारे संपर्क में भी बहुत से नेता हैं. जल्द ही आपको पता चलेगा कि महाविकास  आघाड़ी में महायुती के कितने बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA में कब होगा सीटों का बंटवारा? नाना पटोले ने कर दिया साफ

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget