एक्सप्लोरर

'संजय राउत खिचड़ी घोटाले के मास्टरमाइंड', संजय निरुपम का उद्धव गुट पर बड़ा हमला

Sanjay Nirupam on Sanjay Raut: कांग्रेस से निकलने के बाद संजय निरुपम लगातार उद्धव ठाकरे पर निशाना साध रहे हैं. आज उन्होंने सांसद राउत पर बड़ा हमला बोला है और कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

Maharashtra Khichdi Scam: संजय निरुपम ने उद्धव गुट के सांसद संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "पश्चिम के शिवसेना उम्मीदवार खिचड़ी चोर को ED ने बुलाया है. खिचड़ी चोर के खिलाफ करवाई होनी चाहिए. खिचड़ी चोर का असली मास्टरमाइंड कोई दूसरा व्यक्ति है."

निरुपम ने आगे कहा, "मुझे दुख है कि मैं अपने दोस्त के बारे में कुछ कहने जा रहा हूं. संजय राउत खिचड़ी घोटाले का असली मास्टरमाइंड है. संजय राउत को पता भी नहीं होगा कि सह्याद्री रिफ्रेशमेंट क्या है. संजय राउत ने अपने बेटी के नाम पर रिश्वत ली है. सह्याद्री रिफ्रेशमेंट नाम की कंपनी से चेक के जरिए रिश्वत लिया गया है."

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निरुपम ने संजय राउत, अमोल कीर्तिकर समेत ठाकरे गुट पर निशाना साधा है. ईडी ने जांच के लिए ठाकरे ग्रुप के नेता अमोल कीर्तिकर को समन भेजा है. इसी पर निरुपम ने निशाना साधा है. संजय निरुपम ने कहा कि अमोल कीर्तिकर को गिरफ्तार करो.

ABP माझा के अनुसार, संजय निरुपम ने कहा, "इस खिचड़ी घोटाले के किंग संजय राउत हैं. इस घोटाले में संजय राउत ने अपनी पत्नी, भाई और बेटी के नाम पर पैसे लिए हैं. सह्याद्री रिफ्रेशमेंट को खिचड़ी का ठेका दिया गया. छह करोड़ रुपये का ठेका मिला. संजय राउत और उनके परिवार और दोस्तों को एक करोड़ रुपये मिले हैं. विधिता राउत संजय राऊत की बेटी हैं, उनके खाते में पैसे डाले गए हैं." 

निरुपम ने आगे कहा, "अमोल कीर्तिकर तो खिचड़ी चोर हैं ही, संजय राउत भी खिचड़ी चोर हैं. सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट ने बहुत बड़ा घोटाला किया है. ये सब तब हो रहा था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फेसबुक लाइव कर रहे थे. संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए, तब पता चलेगा कि आप मुंबई के मराठी लोगों के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं. अमोल कीर्तिकर तो खिचड़ी चोर हैं ही, उन्हें नॉमिनेट करने वाले भी खिचड़ी चोर हैं."

ये भी पढ़ें: शरद पवार का पीएम मोदी पर वार, 'अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
उमेश हत्याकांड: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहा', आरोपी मौलाना को कोर्ट से झटका
उमेश हत्याकांड: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहा', आरोपी मौलाना को कोर्ट से झटका
मुंबईः पीक आवर में बढ़ेंगी लोकल ट्रेनें? कल्याण-डोंबिवली के लाखों यात्रियों को इंतजार
मुंबईः पीक आवर में बढ़ेंगी लोकल ट्रेनें? कल्याण-डोंबिवली के लाखों यात्रियों को इंतजार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget