एक्सप्लोरर

शरद पवार का पीएम मोदी पर वार, 'अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि...'

Sharad Pawar on PM Modi: शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. आज एनसीपी-एससीपी प्रमुख महाराष्ट्र के बारामती में सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे हैं.

Sharad Pawar Speech: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. शरद पवार आज बारामती दौरे पर हैं. एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने बारामती में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

क्या बोले शरद पवार?
शरद पवार ने कहा, ''जब मैं केंद्रीय कृषि मंत्री था तो मैंने बिना किसी पक्षपात के तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद की थी, लेकिन आज वही व्यक्ति मेरे खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहा है. आज अगर कोई पीएम के खिलाफ टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. झारखंड के सीएम (हेमंत सोरेन) ने पीएम के खिलाफ बोला तो उन्हें जेल भेज दिया गया."

शरद पवार ने आगे कहा, "पीएम के खिलाफ बयान देने वाले अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है. ये लोकतंत्र नहीं तानाशाही है. आज सत्ता मोदी के हाथों में केंद्रीकृत हो गई है, हमें इसे उनसे मुक्त कराने की जरूरत है.” यहां बता दें, शरद पवार ने बारामती सीट से अपनी बेटी सुप्रिया सुले को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से मौजूदा सांसद भी सुप्रिया सुले ही हैं.

महाराष्ट्र में किसके लिए अग्नि परीक्षा?
महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ एनसीपी (अजित पवार) के लिए भी एक अग्निपरीक्षा है, जो अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए हैं. शरद पवार और उद्धव ठाकरे को पहले ही बड़ा लग चुका है. शरद पवार की पार्टी एनसीपी में और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में विभाजन हो चुका है.

शिवसेना और एनसीपी की मूल पहचान और चुनावी प्रतीक भी इन दोनों बड़े नेताओं ने खो दिया है. चुनाव आयोग और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने आधिकारिक तौर पर एनसीपी के भीतर अजित पवार और शिवसेना के भीतर शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों को वैध इकाई के रूप में मान्यता दी है. ऐसे में ये चुनाव आसान नहीं रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान से मिले बीजेपी नेता, जानिए लंच पर क्या हुई बात? इन बातों की अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget