एक्सप्लोरर

संभाजी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गायकवाड़ पर हमला, कांग्रेस बोली- 'महाराष्ट्र को बिहार बनाकर...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि अगर इन हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है.

महाराष्ट्र के अक्कलकोट में संभाजी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गायकवाड़ पर हमला किया गया. यह घटना उस समय हुई जब प्रवीण गायकवाड़ फत्तेसिंह शिक्षण संस्था और सकल मराठा समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने अक्कलकोट आए थे. इस हमले की विपक्ष ने निंदा की है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और एनसीपी शरद गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरा है.

हर्षवर्धन सपकाल ने एक्स हैंडल पर लिखा, "छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, शाहूजी महाराज, फुले अंबेडकर के विचारों पर चलने वाले और बहुजन समाज के लिए प्रयासरत शिवश्री प्रवीण गायकवाड़ पर बीजेपी के गुंडों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा करते हैं."

 

 

'क्या महाराष्ट्र को बिहार बनाकर रुकेंगे'
उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री फडणवीस कहते हैं, 'महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा', क्या आप महाराष्ट्र को बिहार बनाकर रुकेंगे? अगर इन हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है. क्या इस गिरोह के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का कोई प्रावधान है? अगर है, तो उसके तहत कार्रवाई करें और एक मिसाल कायम करें! महाराष्ट्र देख रहा है."

सुप्रिया सुले ने भी की निंदा
वहीं इस घटना को लेकर एनसीपी शरद गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, " महाराष्ट्र में सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संभाजी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गायकवाड़ पर अक्कलकोट में कायरतापूर्ण हमला हुआ. उनके चेहरे पर स्याही फेंकी गई. यह सब बेहद दुखद है और इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है. हमारा मानना है कि इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget