एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मराठी न बोलने पर ऑटो चालक की पिटाई, निशिकांत दुबे बोले- 'ठाकरे परिवार की पार्टी, लातों के भूत...'

Maharashtra News: पालघर के विरार इलाके में रहने वाले प्रवासी ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा, महाराष्ट्र और मराठी प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मराठी नहीं बोलने पर एक ऑटो चालक के साथ शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने मारपीट की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं अब इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है.  

मराठी ना बोलने पर ऑटो ड्राइवर से की गई मारपीट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "ठाकरे परिवार की पार्टी- लातों के भूत बातों से नहीं मानते."

'फिलहाल मामला दर्ज नहीं'
बता दें कि पुलिस ने रविवार (13 जुलाई) को कहा कि हमने ऑटो चालक से मारपीट वीडियो देखा है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के एक स्थानीय पदाधिकारी ने दावा किया कि ऑटो चालक को सबक सिखाया गया है और कहा कि मराठी भाषा और राज्य का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

गौरतलब है कि पालघर के विरार इलाके में रहने वाले प्रवासी ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा, महाराष्ट्र और मराठी प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक समूहों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं.

शनिवार को सामने आए नए वीडियो में देखा गया कि कथित तौर पर शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ताओं का एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, व्यस्त सड़क पर चालक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है, बाद में उसे उस व्यक्ति और उसकी बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया.

'ऑटो वाले को सिखाया सबक'
घटनास्थल पर मौजूद शिवसेना (उबाठा) की विरार शहर इकाई के प्रमुख उदय जाधव ने बाद में इस कार्रवाई को उचित ठहराया. जाधव ने संवाददाताओं से कहा, "अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करने की हिम्मत करता है, तो उसे शिवसेना की शैली में जवाब दिया जाएगा. हम चुप नहीं बैठेंगे." उन्होंने कहा, "चालक ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में बुरा बोलने की हिम्मत की. उसे कड़ा सबक सिखाया गया. हमने उसे राज्य के लोगों और जिन लोगों को उसने ठेस पहुंचाई थी, उनसे माफी मांगने को कहा."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget