एक्सप्लोरर

सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को फिर से जान से मारने की धमकी, इस बार किसने किया कॉल? की ये मांग

Salman Khan-Zeeshan Siddique Death Threat: सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी भरा कॉल किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Salman Khan-Zeeshan Siddique Death Threat News: महाराष्ट्र में अभिनेता सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) को फिर से धमकी मिली है. सूत्रों ने बताया कि यह धमकी भरा कॉल जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय के फोन पर आया है. धमकी भरा कॉल शुक्रवार शाम को आया था. फोन पर शख्स ने अभिनेता सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी है और पैसे की मांग की है. पुलिस ने फोन करने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है.

इस मामले में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के कर्मचारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, जब मामले की जांच की गई तो कॉल करने वाला शख्स नोएडा का निकला. मुंबई पुलिस ने नोएडा से उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी उम्र 20 साल है. आरोपी की पहचान गुरफान खान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया धमकी देने वाले युवक ने डायरेक्ट पैसे की मांग नहीं की, लेकिन इसका मकसद था कि इसी बहाने कुछ पैसे मिल जाए.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अलर्ट है पुलिस

बता दें कि यह धमकी ऐसे वक्त में दी गई है, जब कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. ऐसी चर्चा भी शुरू हो गई कि सलमान खान के साथ नजदीकी के कारण लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या करवाई है. हालांकि, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. इस संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है. 

सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को धमकी दी गई है. सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर गोली भी चलाई गई थी, जिस संबंध में मुंबई पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. बाद में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. वहीं, हाल में बीबीसी से बातचीत में जीशान सिद्दीकी ने कहा था कि उनके पिता गरीबों के हक की आवाज उठा रहे थे, यह आवाज दबाने के लिए उनकी हत्या कराई गई. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में BJP के इस नेता ने की बगावत, शिवसेना के सामने भी संकट, शाइना एनसी का राह होगी मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget