एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार पर विपक्षी नेताओं का हमला, किसने क्या कहा?

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना से राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं ने गरुवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर एक घुसपैठिए द्वारा चाकू से हमला करने की घटना बताती है कि राज्य में मशहूर हस्तियां भी सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘कोई भी सुरक्षित नहीं है. आम लोगों की तो बात ही छोड़िए.... यहां तक ​​कि जिन मशहूर हस्तियों के पास अपनी सुरक्षा है, वे भी सुरक्षित नहीं हैं.’’ पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके सैफ अली खान ने हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी.

सांसद संजय राउत ने किया कटाक्ष
राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस को ज्यादातर राजनेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है, ‘‘खासकर जो दलबदल करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कानून का कोई डर नहीं है. सरकार बेनकाब हो गई है.’’

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कही यह बात
‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि आज की घटना और बीड में हुई घटना यह दर्शाती है कि प्रशासन असामाजिक तत्वों के लिए काम कर रहा है. बीड में एक ऊर्जा कंपनी से पैसे वसूलने के प्रयास को कथित रूप से विफल करने पर एक गांव के सरपंच की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर अभिनेता सैफ अली खान और सलमान खान जैसे लोग जो उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में रहते हैं, उन पर हमला किया जा रहा है और उन्हें बुलेटप्रूफ खिड़कियां लगाने की जरूरत है, तो इसका मतलब है कि सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है.

हाल ही में सलमान खान के बांद्रा स्थित फ्लैट की बालकनी के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास पैनल लगाया गया है. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों ने पिछले साल अप्रैल में सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की थी.

लोंधे ने नागपुर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अगर इतने बड़े लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोग क्या करेंगे? यहां तक ​​कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर में भी पिछले दस दिनों में कई हत्याएं और रेप हुए हैं.’’लोंधे ने कहा, ‘‘इससे साफ पता चलता है कि फडणवीस महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं.’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने खान पर हमले पर चिंता जताई.

'बड़े स्टार पर हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण'
राकांपा (एसपी) के एक अन्य नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि सैफ अली खान जैसे बड़े स्टार पर हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कलाकारों को भयमुक्त माहौल मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है.

'बांद्रा में ऐसा होना है चिंता का विषय'
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ समेत तमाम नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए नागरिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''इस निर्लज्ज हमले से बेहद स्तब्ध हूं. मुंबई में क्या चल रहा है? बांद्रा में ऐसा होना चिंता का विषय है. ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकता है? आए दिन हम मुंबई और एमएमआर में बंदूक हिंसा, डकैती, चाकूबाजी की घटनाओं के बारे में सुनते हैं और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है. हमें जवाब चाहिए.''

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, एक आरोपी की हुई पहचान, इस धारा में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget