एक्सप्लोरर

BJP सांसद के बयान पर भड़के संजय राउत , कहा- 'विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया तो, रमेश बिधूड़ी को सिर्फ नोटिस क्यों?'

Ramesh Bidhuri Remark: संसद में सबके लिए समान नियम और कानून होने चाहिए. आप सांसद राघव चड्ढा को निलंबित किया जाता है और संजय सिंह को निकाल दिया जाता है, लेकिन रमेश बिधूड़ी को सिर्फ नोटिस भेजा जाता है.

Maharashtra News: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा कि, बात ऐसी है कि यह कोई पोस्टर बॉय का विषय नहीं है. चाहे संजय राउत हो या विजय सिंह या फिर राघव चड्डा हो सभी के लिए संसद के नियम और कानून एक होने चाहिए. भारत की संसद किसी एक पार्टी या एक गुट की नहीं है और न ही एक विचारधारा की है. संसद में सत्ताधारी पार्टी का एक सांसद खड़ा होता है और दूसरे सांसद को असंसदीय भाषा कहता है. साथ ही धर्म के आधार पर टिप्पणी की जाती है. यह बात अगर किसी विपक्ष की पार्टी के सांसद ने बीजेपी को कहीं होती तब भी मैं यही कहता कि, यह गलत है.

'ऐसा व्यक्ति संसद में नहीं रहना चाहिए' 

संजय राउत ने आगे कहा कि, यह पोस्टर बॉयज क्या है? क्या जिस तरीके से संसद में गाली गलौज धर्म के नाम पर हो रही है, क्या यह देश को शोभा देता है. नई संसद आपने बनाई है तो नई संसद की गरिमा और प्रतिष्ठा कैसे मेंटेन करनी है यह जिम्मेदारी सबकी है. राउत ने कहा, क्या बिधूड़ी बीजेपी के पोस्टर बॉयज है, यह जुमला किसने निकाला. संसद में सबके लिए एक समान नियम और कानून होने चाहिए. आप सांसद राघव चड्ढा को निलंबित किया जाता है और संजय सिंह को निकाल दिया जाता है, लेकिन रमेश बिधूड़ी को सिर्फ नोटिस भेजा जाता है.

विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा स्पीकर से की शिकायत

मौजूदा मामले में बीएसपी सांसद दानिश अली के अलावा कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी के नेताओं ने स्पीकर से शिकायत की है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मामले में बीजेपी सांसद को चेतावनी दी है और उनके बयान को सदन की कार्यवाही के हिस्से से हटा दिया है. बता दें कि 22 सितंबर की शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीएसपी सांसद से मुलाकात की थी और कहा था, "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान." वहीं इस मामले में कई विपक्षी नेताओं ने बीजेपी से सांसद रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget