एक्सप्लोरर

राजश्री मोरे के वीडियो पर संजय निरुपम बोले, 'MNS के मुस्लिम नेता के दबाव में आकर राज ठाकरे के गुंडे...'

Rajshri More News: एमएनएस नेता के बेटे ने राजश्री मोरे की कार को टक्कर मारी और गाली-गलौज की. वायरल वीडियो में वह नशे में धुत दिखा. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कार्रवाई की मांग की.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख के मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे की कार को टक्कर मारने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे में धुत होकर राजश्री के साथ गाली-गलौज करता है. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मुद्दे पर एमएनएस और इसके प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है.

संजय निरुपम ने कहा कि "राजश्री मोरे का वीडियो वायरल हुआ है. उस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एमएनएस के एक नेता के बेटे ने महिला को न सिर्फ गाली दी, उसकी गाड़ी के साथ टक्कर मार दी और उसके साथ लगातार बदतमीजी कर रहा है. यह जो लड़का है, यह एमएनएस के उपाध्यक्ष जावेद शेख उनका पुत्र है."

'ये ऐसा मुसलमान है जो शराब पीकर घूम रहा है'

संजय निरुपम ने कहा, "यह नशे में धुत ये ऐसा मुसलमान है जो शराब पीकर घूम रहा है. शराब पीकर उसने गाड़ी चलाई और जाकर गाड़ी ठोक दी. जब इस महिला ने विरोध किया तो गाली दी और उसके बाद बार-बार अपने बाप की पोजीशन को फ्लॉन्ट कर रहा है."

उन्होंने कहा कि "इससे दो बातें स्पष्ट होती हैं कि एमएनएस वाले मराठी भाषा के नाम पर जिस तरीके से उत्पात मचा रहे हैं, यह दरअसल गुंडागर्दी है. इनको न तो मराठी भाषा से कोई लेना देना है न मराठी समाज के मान सम्मान से लेना देना."

निरुपम ने आगे कहा कि "वीडियो में एमएनएस के उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा जो कह रहा है, उनको देखकर हमें समझ में आ रहा है कि बार-बार एमएनएस वाले हिंदुओं पर ही हमले क्यों करते हैं." उन्होंने कहा कि "हमने बार-बार सवाल उठाया है कि अगर इतनी ताकत है, इतना गट्स है, इतना जोश है तुम में, तो जरा भिंडी बाजार में जाकर किसी मुसलमान को थप्पड़ मार के दिखाओ. उसको बोलो कि तुम उर्दू में बात मत करो, मराठी में बात करो."

संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि "एमएनएस के जो मुस्लिम नेता हैं, उनके दबाव में आकर राज ठाकरे के गुंडे हिंदुओं के ऊपर सरेआम हमले कर रहे हैं.

गुंडों का संगठन है एमएनएस- निरुपम

संजय निरुपम ने ये भी आरोप लगाया कि एमएनएस के लोगों का मराठी भाषा के मान सम्मान से कोई लेना देना नहीं है. यह गुंडों का संगठन है, हत्याकांडों का संगठन है. उन्होंने कहा कि "मैं सरकार से डिमांड करूंगा कि ऐसे गुंडों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."

निरुपम ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घोषणा की है कि भाषा के नाम पर गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने मांग की कि जिस तरीके से मुंबई और पूरे महाराष्ट्र की सड़कों पर एमएनएस की तरफ से मराठी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी शुरू हुई है. इस गुंडागर्दी को तत्काल खत्म करना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि "इस तरह की हिंसा रोकने के लिए पुलिस को हाथ में डंडा लेकर जाकर तमाम गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी. तब कहीं जाके हर वर्ग के लोगों में एक सुरक्षा का भाव पैदा होगा."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget