एक्सप्लोरर

राज ठाकरे का MNS कार्यकर्ताओं को संदेश, '...इसका कोई और अर्थ न निकालें'

जन्मदिन से पहले राज ठाकरे ने एमएनएस कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखकर कहा कि अगर मैंने जीवन में कुछ सबसे बड़ा कमाया है, तो वह है आप सभी का अपार प्रेम. इस प्रेम के लिए मैं जीवनभर आपका ऋणी रहूंगा.

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने जन्मदिन से पहले कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि आगामी 14 जून 2025 को यानी मेरे जन्मदिन के दिन आप सभी से भेंट हो पाना संभव नहीं होगा, क्योंकि उस दिन मैं अपने परिवार के साथ मुंबई से बाहर जा रहा हूं.

राज ठाकरे ने कहा, ''आपके या दूसरों के मन में यह सवाल जरूर आएगा कि मैं इस बार जन्मदिन क्यों नहीं मना रहा हूं? क्या कोई विशेष कारण है? आदि. लेकिन मैं दिल से कहता हूँ कि ऐसा कोई खास कारण नहीं है. इसलिए 14 जून को आपसे मुलाकात नहीं हो पाएगी, इसका कोई और अर्थ न निकालें.''

जल्द ही मैं आप सभी से मिलने के लिए आऊंगा- राज ठाकरे

उन्होंने कहा, ''पिछले कई दशकों से मेरे जन्मदिन पर महाराष्ट्र के कोने-कोने से आप सभी लोग मुंबई आते हैं. उस दिन आप सभी से बात नहीं हो पाती, लेकिन आपका दर्शन, आपमें से कई लोगों से भेंट — यह सब मुझे नई ऊर्जा देता है. अगर मैंने जीवन में कुछ सबसे बड़ा कमाया है, तो वह है आप सभी का अपार प्रेम. और इस प्रेम के लिए मैं जीवनभर आपका ऋणी रहूंगा और आगे भी रहूंगा. इस जन्मदिन पर आपसे भेंट नहीं होगी, इसका मुझे भी खेद रहेगा.''

एमएनएस प्रमुख ने कहा, ''लेकिन जल्द ही मैं आप सभी से मिलने के लिए आऊंगा. महाराष्ट्र सैनिकों से मिलने, उनका आशीर्वाद लेने जब मैं आऊंगा, तब हमारी भेंट जरूर होगी. आपकी शुभकामनाएं मेरे साथ हैं, और हमेशा रहेंगी — इस बात में मुझे कोई संदेह नहीं है.''

इस वर्ष शिवतीर्थ मत आइए- ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा, ''मेरे जन्मदिन के अवसर पर यदि आप अपने क्षेत्र में कोई लोककल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो मैं यही मानूंगा कि आपने मेरा जन्मदिन सच्चे अर्थों में मनाया है. इसलिए इस वर्ष शिवतीर्थ मत आइए, हम जल्दी ही मिलेंगे. महाराष्ट्र का, मराठी जनमानस का और आप व आपके परिवार का ध्यान रखिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'
नाना पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget