एक्सप्लोरर

राज ठाकरे की MNS क्यों पिक्चर से गायब? शपथ ग्रहण में मिला था निमंत्रण लेकिन...

Assembly Election 2024: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कल राज ठाकरे शामिल नहीं हुए. अभी तक मनसे अध्यक्ष ने इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद अब सभी की नजर विधानसभा चुनाव पर है. इस बीच राज ठाकरे को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए मनसे अध्यक्ष को निमंत्रण मिला था, लेकिन वो समारोह में शामिल नहीं हुए. हालांकि इसके पीछे का कारण उन्होंने निजी बताया है.

मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में राज ठाकरे क्यों शामिल नहीं हुए इसपर अभी तक उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब सभी की नजर इसपर टिकी हुई है कि उनका अगला रुख क्या होगा.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में NDA ने जैसा सोचा था वैसा प्रदर्शन नहीं किया. NDA को 2019 के चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिली. जब राज्य में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे महायुति के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे तब ये अटकलें लगाई जा रही थी कि बीजेपी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को इसका रिटर्न गिफ्ट विधानसभा चुनाव में देगी. हालांकि लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने एक सीट मांगी जो उन्हें नहीं मिली. यहां ये भी बता दें, MNS ने NDA से गठबंधन नहीं किया था, बल्कि राज ठाकरे ने पीएम मोदी को बाहर से समर्थन दिया था.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन देने के बाद राज ठाकरे महायुति की कई रैलियों में भी नजर आये थे. अब आगामी विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे अपनी पार्टी के लिए क्या स्टैंड लेते हैं इसपर सभी की नजर टिकी है.

महाराष्ट्र विधानसभा के 288 सदस्यों के चुनाव के लिए 2024 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए ने सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, लेकिन आंतरिक संघर्ष के कारण शिवसेना ने गठबंधन (एनडीए) छोड़ दिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ एक नया गठबंधन बना लिया.

इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नाम दिया गया और इसने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के साथ राज्य सरकार बनाई. हालांकि बाद में ये सरकार गिर गई.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Election: विधानसभा चुनाव को लेकर अजित पवार का अलर्ट, कहा- 'विचार करेंगे कि...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget