एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे पर राज ठाकरे का निशाना, 'कुछ जगहों पर तो उर्दू में जनाब बाला साहेब ठाकरे...'

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने दावा किया कि अब होर्डिंग्स पर बालासाहेब ठाकरे को 'हिंदू हृदय सम्राट' के रूप में उल्लेख नहीं किया जा रहा है.

महाराष्ट्र के कल्याण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जब उद्धव ठाकरे कांग्रेस और एनसीपी के साथ चले गए तो उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट के रूप में उल्लेख करना बंद कर दिया. 

राज ठाके ने दावा किया कि होर्डिंग में हिंदू हृदय सम्राट का जिक्र भी बंद हो गया. कुछ जगहों पर तो होर्डिंग्स पर उर्दू में जनाब बाला साहेब ठाकरे भी लिख दिया. क्या आप अपने स्वार्थ के लिए इतना नीचे गिर गये हैं?

राज ठाकरे कल्याण ग्रामीण सीट से पार्टी के उम्मीदवार राजू पाटील के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे उनके साथ जाकर बैठ गए जिनके खिलाफ चुनाव लड़ा था. उद्धव ठाकरे 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों तक चुप रहे. जब उन्हें लग गया कि सरकार उनके बिना नहीं बन सकती तब ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले का जिक्र किया.

शिवसेना में पड़ी फूट का जिक्र करते हुए भी उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. राज ठाकरे ने कहा, "उद्धव कांग्रेस के साथ चले और ढाई साल में उनके 40 विधायक कहां चले गए ये पता नहीं चला. मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं था. 40 विधायकों को साथ ले जाने वाले एकनाथ शिंदे ने क्या कहा था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, एनसीपी और अजित पवार के साथ जाना बेदम था." 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "शिवसेना नाम और प्रतीक चिन्ह धनुष्यबाण न तो उद्धव ठाकरे की संपत्ति है और न ही एकनाथ शिंदे की, वे बालासाहेब की संपत्ति हैं. मेरे कितने भी मतभेद हों, एनसीपी नाम और घड़ी का चुनाव चिन्ह शरद पवार की संपत्ति है, अजित पवार की नहीं. महाराष्ट्र में कितना वैचारिक पतन हुआ है? ये देश को दिशा देने वाला महाराष्ट्र राज्य है?"

महायुति-MVA में कितने बागियों ने नाम लिया वापस और कितने बचे मैदान में? जानें पूरी डिटेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget