एक्सप्लोरर

Maharashtra: गणपत गायकवाड़ मामले में राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'थाने में गोली चलाना सही नहीं लेकिन...'

Ulhasnagar Firing: उल्हासनगर फायरिंग पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अगर कोई व्यक्ति इतना बड़ा कदम उठा रहा है तो इसकी वजह क्या है, उसकी मानसिक स्थिति क्या है.

Raj Thackeray On Ganpat Gaikwad Firing Case: उल्हासनगर में हुई फायरिंग को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. राज ठाकरे ने कहा "विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा थाने में जाकर गोली चलाने की घटना उचित नहीं है, लेकिन इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि एक जनप्रतिनिधि को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसने मजबूर किया." राज ठाकरे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पुलिस स्टेशन जाता है और ऐसा कदम उठाता है तो उसकी मानसिक स्थिति के बारे में सोचना चाहिए. 

राज ठाकरे ने आगे कहा कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए. इसकी कोर्ट में जांच होगी और सच्चाई सामने आ जाएगी. दरअसल, बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने कल्याण के एक पुलिस स्टेशन में घुसकर कल्याण पूर्व शिव सेना (शिंदे समूह) के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी थी, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा हंगामा मच गया. इस घटना से एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था का सवाल खड़ा हो गया है. 

विधायक गणपत गायकवाड़ को तलोजा जेल भेजा गया
बता दें कि, गोलीबारी की घटना के बाद विधायक गणपत गायकवाड़ और पांच लोगों को उल्हासनगर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सुरक्षा कारणों से विधायक गणपत गायकवाड़ को तलोजा जेल भेज दिया गया है. शिव सेना शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. मामला जमीन विवाद से उपजा था. महेश, गायकवाड़, राहुल पाटिल समेत 70 लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. 

विधायक गणपत गायकवाड़ के ठेकेदारों ने महेश गायकवाड़ समेत 70 लोगों के खिलाफ हिललाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल से भी पूछताछ की जाएगी. उल्हासगढ़ में हुई गोलीबारी की घटना के बाद अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

ये भी पढ़ें-Maharashtra Politics: EVM पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'मेरा सवाल है कि अगर दुनिया में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget