एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के बयान के बाद मुंबई के डांस बार में MNS के लोगों ने की तोड़फोड़, 15 पर केस

Raj Thackeray MNS: नवी मुंबई के पनवेल में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक डांस बार में तोड़फोड़ की, जिसके बाद 15 लोगों पर मामला दर्ज हुआ. वायरल वीडियो में तोड़फोड़ करते लोग दिख रहे हैं.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई में पनवेल के पास एक डांस बार के परिसर में कथित रूप से तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग शनिवार देर रात पनवेल के बाहरी इलाके में ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुसते हुए, वहां फर्नीचर में तोड़फोड़ करते हुए, शराब की बोतलें तोड़ते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस घटना से कुछ घंटे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रायगढ़ में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) की एक रैली को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर डांस बार के संचालन की निंदा की थी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनसे पदाधिकारी योगेश चिले और 15 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच चल रही है.

मनसे कार्यकर्ताओं ने डांस बार में शराब की बोतलें तोड़ीं और प्रॉपर्टी को भारी नुकसान पहुंचाया. वायरल वीडियो में बार के अंदर टूटी हुईं मेज, टूटे हुए कांच और अन्य सामान बिखर पड़े मिले. 

राज ठाकरे के मनसे पदाधिकारी का क्या कहना है?
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता ने बताया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन भूमि पर डांस बार की कोई जगह नहीं है. मनसे पनवेल या महाराष्ट्र में कहीं भी अश्लीलता को पनपने नहीं देगी.

राज ठाकरे ने दी थी चेतावनी
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रायगढ़ जिले में अनाधिकृत डांस बार के खिलाफ नाराजगी जताई थी. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने प्रशासन पर सवाल भी उठाए थे. मनसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज ठाकरे के आदेश के बाद बार में तोड़फोड़ की थी. उनका दावा है कि पनवेल में अश्लीलता फैलाने वाले बार हैं, जहां अवांछित सेवाएं भी दी जाती हैं. बार आधिकृत है या नहीं, यह दूर की बात है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget