एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे का बड़ा फैसला, BJP से गठबंधन करेंगे या नहीं? हो गया साफ

Raj Thackeray on BJP MNS Alliance: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की गुरुवार (13 जून) को बैठक की. इस बैठक में राज ठाकरे ने अहम फैसला लिया.

BJP MNS Alliance: लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी को लगे झटके के बाद राज ठाकरे की पार्टी एमएनए ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने गुरुवार (13 जून) को कहा कि वह महाराष्ट्र में अकेले लड़ेगी. बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति से कोई बातचीत नहीं होगी. इसी के साथ राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.

मनसे नेता बाला नंदगावकर ने राज ठाकरे के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद कहा, ''पूरे राज्य से पदाधिकारी आए थे सबको संबोधित किया गया. सबको विधानसभा चुनाव की तैयारी के आदेश दिए गए हैं. महायुति की कोई बातचीत नहीं चल रही है लोकसभा के दौरान हमने बाहर से समर्थन दिया था, अब विधानसभा की बारी है तो हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, 200 से 250 सीट पर चुनाव लड़ेगे.'' 

राज ठाकरे के स्ट्राइक रेट की चर्चा

नंदगावकर ने कहा, ''राज ठाकरे ने जहां भी सभा की हर जगह से एनडीए के उम्मीदवार जीतकर आए , ऐसा नहीं है कि उन्हें मनसे के साथ फायदा नहीं हुआ है, हर जिले में हमारे 25 हजार से ज्यादा वोटर तो हैं ही.''

उन्होंने बीजेपी और अजित पवार के बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर कहा, कोई भी पार्टी निर्णय लेती है तो सोच विचार कर लेती है, अगर वो जीतते तो यह बयान नहीं आता. सरकार तो उनकी बनी ही है , जो जीते हैं तो हारे जैसा महसूस कर रहे हैं, जो हारे हैं वो जीते जैसा खुश हैं.

बाला नंदगावकर ने कहा, ''जब से पार्टी का गठन हुआ है मनसे ने अकेले चुनाव लड़ा है, लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ेंगे , महायुति से कोई बात नहीं है, आगे का आगे देखेंगे.''

लोकसभा चुनाव के समय क्या हुई बात?

बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय राज ठाकरे ने बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी से गठबंधन तो नहीं किया था, लेकिन उन्होंने समर्थन दिया. राज ठाकरे ने कई रैलियां की. 

चुनाव प्रचार से पहले राज ठाकरे की बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें हुई थी. इसके बाद दावा किया गया कि राज ठाकरे ने दो सीटें मांगी है, हालांकि बीजेपी उन्हें एक ही सीट देना चाहती थी. ऐसे में गठबंधन नहीं हो सका.

माना गया कि बीजेपी समर्थन को लेकर राज ठाकरे को विधानसभा में रिटर्न गिफ्ट दे सकती है. लेकिन रिजल्ट के बाद से समीकरण बदल गए हैं. पिछले दिनों राज ठाकरे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे. जबकि उन्हें निमंत्रण दिया गया था. मनसे नेताओं ने कहा कि उन्हें समर्थन का उचित सम्मान नहीं मिला. 

महाराष्ट्र में अजित पवार की NCP से गठबंधन तोड़ेगी बीजेपी? इस रिपोर्ट में है बड़ा दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget