एक्सप्लोरर

'बिनाशर्ट' वाले बयान पर राज ठाकरे के बेटे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, 'चाचा शायद भूल गए कि...'

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. अब इनको हराने के लिए राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

Raj Thackeray Son Attack On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार हमेशा एक ब्रान्ड की तरह रहा है. वह उद्धव ठाकरे हों या फिर राज ठाकरे. हमेशा सत्ता का समीकरण पूरा करने के लिए इन ठाकरे नाम की जरूरत महाराष्ट्र मे बाकी पार्टियों को रही है लेकिन महाराष्ट्र मै अब ठाकरे पार्ट-2 जल्द ही रिलीज हो रहा है. 19 जून 1966 को महाराष्ट्र में बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना पार्टी को जन्म दिया, उसके बाद पारिवारिक विवाद से बालासाहेब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे इस पार्टी से दूर हो गए.

बाद में महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई. तभी से आज तक प्रदेश की सियासत उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के विवाद को देखते आई है पर अब इसके दूसरे पार्ट में अमित ठाकरे जो राज ठाकरे के बेटे हैं और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के बीच मुकाबला होने जा रहा है. इसकी शुरुआत भी हो गई है.

अमित ठाकरे ने दिया चाचा को करारा जवाब

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. अब इनको हराने के लिए राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मैदान में उतरे हैं. वर्ली विधानसभा क्षेत्र ठाकरे परिवार का हमेशा से गढ रहा है. अब यह हासिल करने के लिए राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे कोशिश कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में मोदी को पंतप्रधान पद के लिए राज ठाकरे ने समर्थन दिया था.

इसी बात को लेकर यूबीटी ने शिवसेना के स्थापना दिन पर उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे की जमकर आलोचना की थी. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कुछ लोगों ने मुझे हाराने के लिए 'बिनाशर्ट'  समर्थन दिया था. पर उद्धव ठाकरे को अब उनके भतीजे अमित ठाकरे ने भी करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ''साल 2019 में जब आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव लड़ रहे थे तभी हमने यही बिना शर्त समर्थन दिया था. बेटे के जीत के बाद चाचा शायद यह बात भूल गए''.

2019 में आदित्य को दिया था राज ठाकरे ने समर्थन

आदित्य ठाकरे 2019 में वर्ली सीट पर चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार का पहला सदस्य थे. इसी वजह से चाचा राज ठाकरे ने अपनी पार्टी मनसे से आदित्य ठाकरे को समर्थन दिया था. पर अब यही मनसे आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्रत्याशी उतराने के लिए तैयार है. अमित ठाकरे ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी मनसे कार्यकर्ताओ के साथ संवाद साधा और आदित्य को हराने के लिए तैयार हो जाओ ऐसा आदेश दिया.

कौन हैं अमित ठाकरे?

अमित ठाकरे ने मुंबई के डीजी रुपारेल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएट किया है. उसके बाद राज ठाकरे के एमएनएस पार्टी के छात्र संघठन का नेता बनाए गये. छात्रों के विषयों के लेकर मुंबई, पुणे जैसे शहरों में अमित के नेतृत्व में कई मोर्चा निकाले गए. 27 जनवरी 2019 में उन्होंने मिताली बोरुडे के साथ शादी की थी. जिसमें देश-विदेश से कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. इस लोकसभा चुनाव में पुणे मुंबई और ठाणे के कई क्षेत्रों में  अंडरग्राउंड काम अमित ठाकरे ने किया है.

राज ठाकरे बनाम उद्धव ठाकरे

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के अलग होने के बाद दोनों भाइयों के बीच का झगड़ा पूरे महाराष्ट्र ने देखा है. कभी राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के बारे में घर की चीजें बाहर निकालते थे और उद्धव ठाकरे राज ठाकरे की पार्टी को लेकर आलोचना करते दिखते हैं. उद्धव ठाकरे के खिलाफ कई बातें राज ठाकरे खुले मंच पर बोलते आए हैं. इस वजह से दोनों भाइयों मे कभी जमती नहीं दिखी.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: गृहमंत्री अमित शाह से मिले एकनाथ खडसे, BJP में शामिल होने के सवाल पर दिया ऐसा जवाब

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget