एक्सप्लोरर

मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भरभराकर गिरा तीन मंजिला चॉल, मलबे में दबे कई लोग

Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में एक तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसमें 12 लोग मलबे में दब गए. पुलिस और बचाव दल ने सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. सिलेंडर विस्फोट को हादसे का कारण बताया जा रहा है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज (शुक्रवार, 18 जुलाई) की सुबह तीन मंजिला चॉल अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. इमारत के मलबे के नीचे 12 लोगों के दबने की सूचना थी. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने लेवल-2 का अलर्ट जारी कर बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस और रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला. 

हादसा मुंबई के बांद्रा इलाके में भारत नगर के चॉल नंबर-37 में हुआ. ब्लास्ट के बाद पूरा स्ट्रक्चर ढह गया. अब तक मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना आज सुबह 7:50 के करीब हुई. शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए. 

घटनास्थल पर बचाव के लिए कई टीमें मौजूद
मुंबई पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घटनास्थल पर दमकल विभाग के अलावा मुंबई पुलिस, MHADA, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), अडानी ग्रुप, बीएमसी का वार्ड स्टाफ, और 108 एम्बुलेंस सहित कई एजेंसियां मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 ADFO, 5 वरिष्ठ फायर ऑफिसर (SrSO), 1 स्टेशन ऑफिसर (SO), 5 फायर इंजिन, 1 मोबाइल वर्कशॉप टीम (MWT), 1 कमांड और कंट्रोल फायर यूनिट (CFF), 1 फोर्स टेंडर (FT), 1 रेस्क्यू व्हेइकल (RV), और 1 वाटर क्विक रेस्पॉन्स व्हेइकल (WQRV) तैनात किए गए हैं.

स्थानीय लोगों ने की मदद 
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला. स्थानीय लोग भी इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद के लिए आगे रहे.

यह हादसा मुंबई के लिए एक और चेतावनी है कि पुरानी और जर्जर इमारतों की मरम्मत और सुरक्षा पर ध्यान देना शहर की प्राथमिकता हो गया है. फिलहाल, सभी इस हादसे में बचाव कार्य जारी है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget